पांचवां टी20 खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, संजू-ईशान नहीं इस स्टार खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस

Published - 31 Oct 2026, 03:48 PM | Updated - 31 Oct 2026, 03:50 PM

Vaibhav Sooryavanshi 4

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच रविवार, 1 नवंबर को खेला जाएगा। सीरीज में टीम इंडिया 3-1 से आगे चल रही है। भारत ने पहले तीन मैचों में जीत दर्ज की थी लेकिन फिर चौथे मैच में हार का सामना किया। अभी तक इस सीरीज में बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला और पांचवें मैच में भी ऐसी ही उम्मीद लगाई जा रही है।

हालांकि, इन चार मैचों में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने सिर्फ दो ही मुकाबले खेले हैं। उन्होंने अपने अंतिम मैच में 19 गेंदों में 45 रन बनाए थे लेकिन ईशान किशन के फिट होते ही उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। अब हैमिल्टन में होने वाले अंतिम मैच में वैभव को मौका मिल सकता है लेकिन प्लेइंग XI में उन्हें संजू सैमसन और ईशान के बजाय इस खिलाड़ी की जगह खिलाया जा सकता है।

इस खिलाड़ी को Vaibhav Sooryavanshi प्लेइंग XI में कर सकते हैं रिप्लेस

Vaibhav Sooryavanshi 5

बाएं हाथ के ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की बल्लेबाजी को देखने के लिए सभी काफी उत्साहित रहते हैं लेकिन पिछले कुछ समय से उन्हें ज्यादा मुकाबलों में नहीं खिलाया गया है। ऐसे में अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में वैभव को उतारा जा सकता है।

वैभव को अभिषेक शर्मा की जगह मौका मिल सकता है, जो अफगानिस्तान टी20 सीरीज के बाद से लगातार खेल रहे हैं। अभिषेक ने इस सीरीज के भी हर मैच में हिस्सा लिया है लेकिन अब उन्हें पांचवें मैच से रेस्ट दिया जा सकता है।

वैभव-संजू की जोड़ी कर सकती है ओपनिंग

ज्यादातर मौकों पर संजू सैमसन की जगह पर ही वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) खेले हैं या फिर ईशान किशन को नीचे भेजकर वैभव को एडजस्ट किया जाता रहा है। हालांकि, संजू और ईशान दोनों के लिए ही मौजूदा टी20 सीरीज अभी तक खास नहीं रही है। इसी वजह से इन दोनों का खेलना जरूरी है। ऐसे में वैभव की जगह बनाने के लिए अभिषेक शर्मा को रेस्ट देने का ही विकल्प बचता है।

अभिषेक की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन के साथ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ओपनिंग कर सकते हैं और इससे ईशान किशन को भी अपना नंबर-3 का स्लॉट नहीं छोड़ना होगा।

अब तक वैभव सूर्यवंशी ने टी20I में ऐसा किया है प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर टीम इंडिया में एंट्री करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने काफी जल्दी अपनी पहचान बना ली है। उन्होंने 10 मैचों में 29.50 के औसत से 295 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 185.53 है। वैभव के बल्ले से दो अर्धशतक भी आए हैं। उन्होंने 26 चौके और 22 छक्के जड़े हैं।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 4 मैचों में विराट-रोहित के कद में पहुंचा ये श्रीलंकाई खिलाड़ी, छोटी सी उम्र में कर ली रो-को की बराबरी

Tagged:

IND vs NZ team india abhishek sharma Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com