न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा टी20 खेले थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन अब पांचवें टी20 से निकाले जाएंगे बाहर
Table of Contents
न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ पहले तीन मैचों में जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में 87 रनों से हार झेलनी पड़ी। इसके बावजूद भारत सीरीज में 3-1 से आगे है और ट्रॉफी पर उसका ही कब्जा होगा। अंतिम मैच में भी हार या जीत से कुछ फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन टीम इंडिया सीरीज का अंत जीत के साथ करना चाहेगी।
इस सीरीज के अंतिम मैच में कुछ खिलाड़ियों को खराब प्रदर्शन के कारण बाहर बैठाया जा सकता है। वहीं, कुछ को वनडे सीरीज को देखते हुए आराम भी दिया जा सकता है। ऐसे ही 3 खिलाड़ियों का जिक्र हम लेख में करने जा रहे हैं।
इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने खेला था New Zealand टी20 सीरीज का चौथा मैच, अब पांचवें मैच से हो सकते हैं बाहर
1. संजू सैमसन

इस लिस्ट में पहला नाम संजू सैमसन का है, जिनकी बल्लेबाजी में एक बार फिर से निरंतरता की कमी दिख रही है। संजू पर गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर लगातार भरोसा दिखा रहे हैं लेकिन इसका रिटर्न नहीं मिल पा रहा है। संजू ने अपनी पिछली पांच पारियों में महज एक अर्धशतक बनाया है और शेष चार पारियों में फ्लॉप रहे हैं।
न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ चौथे टी20 में उनके बल्ले से सिर्फ 4 रन ही आए। इसी वजह से अब पांचवें मैच में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री हो सकती है, जिन्होंने तीसरे मैच में 19 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली थी।
2. नीतीश कुमार रेड्डी
पेस बॉलिंग ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को न्यूजीलैंड (New Zealand) टी20 सीरीज में अभी तक चारों ही मैचों में मौका मिला है लेकिन अंतिम मैच से उन्हें आराम दिया जा सकता है। इसकी वजह नीतीश का वनडे और टेस्ट सीरीज में भी शामिल होना है।
नीतीश को न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ पहले वनडे के साथ-साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी चुना गया है। ऐसे में नीतीश को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत अंतिम टी20 से रेस्ट देते हुए शिवम दुबे या फिर किसी अन्य खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है।
3. अर्शदीप सिंह
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी न्यूजीलैंड के विरुद्ध होने वाले पांचवें मुकाबले से आराम दिया जा सकता है। बाएं हाथ के इस पेसर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा लिया और अब न्यूजीलैंड में अभी तक चारों मुकाबले खेले हैं।
इसके बाद, अर्शदीप को पांच मैचों की वनडे सीरीज में भी हिस्सा लेना है। यही वजह है कि उन्हें अंतिम टी20 से बाहर कर भुवनेश्वर कुमार को एक बार फिर से मौका दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में जगह पक्की करने के लिए गेंदबाज बन रहे वैभव सूर्यवंशी? कोच ने किया बड़ा खुलासा