हांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया का सफर खत्म, यूएई ने 6 विकेट से हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर

Published - 31 Oct 2026, 09:26 AM | Updated - 31 Oct 2026, 10:01 AM

Team India 33

हांगकांग के मोंगकॉक में खेले जा रहे हांगकांग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट से टीम इंडिया (Team India) का सफर ग्रुप स्टेज से ही समाप्त हो गया। भारतीय टीम को अपने पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी और अब आज दूसरे और अंतिम मैच में यूएई ने 6 विकेट से रौंद दिया। पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने 6 ओवर में 94/6 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में यूएई ने 4.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 97 रन बनाए।

इन दो हार की वजह से टीम इंडिया (Team India) का आगे बढ़ने का सपना टूट गया। वहीं, यूएई की टीम ने जबरदस्त जीत से अगले राउंड में जगह बना ली है। भारत की बल्लेबाजी एक बार फिर से फ्लॉप रही और मुख्य खिलाड़ी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। इसके बाद गेंदबाजी भी लक्ष्य का बचाव करने में असफल रहे।

Team India के प्रमुख बल्लेबाज फ्लॉप, नटराजन की तूफानी पारी

Team India 34

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया (Team India) की शुरुआत खराब रही। ओपनर नीतीश राणा (6) ने पहली गेंद पर छक्का लगाया लेकिन दूसरी ही बॉल पर आउट हो गए। राहुल तेवतिया और शशांक सिंह भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। ये दोनों 1-1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस तरह भारत को 14 के स्कोर पर 3 झटके लग गए।

राहुल त्रिपाठी ने 7 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया। कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 8 गेंदों में 15 रन बनाए और 53 के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए। यहां से टीम इंडिया मुश्किल में लग रही थी लेकिन टी नटराजन ने 14 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 38 रन बनाकर अपनी टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। यूएई के जाहिद अली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

खालिद और अंश ने Team India के गेंदबाजों को धोया, यूएई की आसान जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की ताबड़तोड़ शुरुआत रही और पहले ही ओवर में 25 रन आ गए। यहां से ही साफ़ हो गया कि अब टीम इंडिया की मैच में वापसी बहुत मुश्किल है और ऐसा ही देखने को मिला। कप्तान खालिद शाह और अंश टंडन की ओपनिंग जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों का हाल-बेहाल करते हुए पांचवें ओवर में ही अपनी टीम को जीत दिला दी। खालिद ने 14 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए। वहीं, अंश भी 12 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद लौटे।

टीम इंडिया और पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर, यूएई ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

लगातार दो हार के कारण हांगकांग सिक्सेस से भारतीय टीम एलिमिनेट हो गई है। वहीं, एक जीत के बावजूद पाकिस्तान को भी बाहर होना पड़ा है। यूएई ने ग्रुप C में टॉप करते हुए कप सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में कुलदीप और वरुण को क्यों नहीं मिल रही प्लेइंग XI में जगह? कोच ने किया खुलासा

Tagged:

team india UAE Cricket Team T Natarajan Khalid Shah Hong Kong Sixes 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com