एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिल गोल्डन चांस

Published - 30 Oct 2026, 10:33 PM | Updated - 30 Oct 2026, 10:48 PM

Team India

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिल गोल्डन चांस: एशियाई क्रिकेट परिषद द्वारा आयोजित होने वाले आगामी मेन्स अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। ओमान के मस्कट में 5 से 14 नवंबर तक खेले जाने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए जूनियर चयन समिति ने नए चेहरों और इन-फॉर्म युवा प्रतिभाओं पर भरोसा जताया है। इस महामुकाबले में टीम इंडिया (Team India) अपने अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी।

लक्ष्य रायचंदानी संभालेंगे Team India की कमान

Asia Cup BCCI

बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने अंडर-19 एशिया कप के लिए लक्ष्य रायचंदानी को टीम इंडिया (Team India) का कप्तान नियुक्त किया है, जबकि यशवर्धन सिंह चौहान उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे।

इस 15 सदस्यीय टीम में सबसे ज्यादा ध्यान दो बड़े नामों ने खींचा है, पूर्व दिग्गज विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और द वॉल राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़।

घरेलू सर्किट में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले आर्यवीर को बतौर स्पेशलिस्ट बैटर और अन्वय द्रविड़ को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है। दोनों ही स्टार बेटों के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान पुख्ता करने का यह सुनहरा मौका होगा।

नीता अंबानी ने लिया बड़ा फ़ैसला, रोहित शर्मा फिर से बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान

8 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी Team India

टूर्नामेंट का पूरा आयोजन मस्कट (ओमान) के ओसीसी टर्फ मैदानों पर किया जाएगा। ग्रुप मुकाबलों के तहत टीम इंडिया (Team India) का पहला मैच शुक्रवार, 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ होगा।

इसके बाद रविवार, 8 नवंबर को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा, जब भारत और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।

ग्रुप स्टेज का तीसरा और आखिरी मैच मंगलवार, 10 नवंबर को यूएई के खिलाफ आयोजित होगा। नॉकआउट चरण के सेमीफाइनल 12 नवंबर और खिताबी फाइनल 14 नवंबर को खेला जाना तय है।

श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया फिक्स! अय्यर(कप्तान), वैभव, भुवनेश्वर, अभिषेक, चक्रवर्ती....

अंडर-19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय पूरी भारतीय टीम

चयन समिति ने संतुलित टीम चुनते हुए दो विकेटकीपर्स और ऑलराउंडर्स के अच्छे मिश्रण को स्क्वॉड में शामिल किया है।

अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उलवा, काव्या पटेल, शविन विनोद, ईशान सूद।

Tagged:

team india UNDER 19 ASIA CUP Aryaveer Sehwag
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

भारतीय अंडर-19 टीम (Team India), जिसने रिकॉर्ड 8 बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है।

विराट कोहली (2008) और रोहित शर्मा।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com