खत्म हुआ इस भारतीय खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर, अब इसके पास संन्यास ही बचा अंतिम विकल्प

Published - 30 Oct 2026, 02:13 PM | Updated - 30 Oct 2026, 03:02 PM

Bhuvneshwar Kumar 2

न्यूजीलैंड के दौरे पर टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इसमें कई अनुभवी और युवा प्लेयर्स को मौका मिला है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चयन नहीं हुआ था, क्योंकि उन्हें 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है और उससे पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जाकर फिटनेस संबंधी शर्तों को भी पूरा करना था।

इसी वजह से BCCI ने जसप्रीत बुमराह की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को चुना, जिन्हें चार साल बाद वापसी का मौका मिला। भुवी की वापसी से फैंस काफी खुश नजर आए, लेकिन अब लगता है कि उनका इंटरनेशनल करियर ओवर हो गया है।

चौथे टी20 से Bhuvneshwar Kumar हुए ड्रॉप

Bhuvneshwar Kumar 3

न्यूजीलैंड के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले तीन मैचों में मौका मिला लेकिन शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में खेले गए मुकाबले में भुवनेश्वर को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली और उन्हें ड्रॉप कर दिया गया।

यह एक बड़ा फैसला माना जा रहा है, क्योंकि भुवी (Bhuvneshwar Kumar) को बड़ी उम्मीदों के साथ वापस लाया गया था और उन्हें इस सीरीज के तीन मैचों के बाद ही रिप्लेस कर दिया गया।

लगातार तीनों मैचों में भुवी का नहीं दिखा जादू, मयंक ने ली जगह

भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले दो टी20 और फिर वेलिंग्टन में मौका मिला। उन्होंने इन मुकाबलों में कुल 12 ओवर डाले और 139 रन खर्च किए, लेकिन विकेट सिर्फ 1 ही लिया। इसी वजह से सोशल मीडिया पर भी उनकी आलोचना हुई और कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने भी निशाना साधा।

यही कारण है कि उनके ड्रॉप होने की संभावना जताई जा रही थी और ऐसा ही हुआ। भारत ने भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की जगह प्लेइंग XI में मयंक यादव को मौका दिया, जिन्होंने खुद पर जताए गए भरोसे को सही साबित करते हुए 4 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

अब आगे की राह है मुश्किल

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का अंतिम मैच 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाना है। अगर इसके लिए भुवनेश्वर कुमार की प्लेइंग XI में वापसी नहीं होती है, तो फिर इस बात की संभावना बेहद कम है कि उन्हें भारत की अगली टी20 सीरीज के लिए चुना जाएगा, जो दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ होनी है।

तब तक टीम इंडिया के पास हर्षित राणा भी उपलब्ध हो जाएंगे। ऐसे में देखना होगा कि भुवनेश्वर कुमार आगे क्या करते हैं। वह ड्रॉप होने पर रिटायरमेंट भले ही न लें लेकिन एक तरह से उनका इंटरनेशनल करियर समाप्त हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: इस खिलाड़ी से ना जाने किस जन्म की दुश्मनी निकाल रहे कोच गंभीर! हमेशा रखते प्लेइंग इलेवन से बाहर

Tagged:

IND vs NZ team india bhuvneshwar kumar
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com