हांगकांग सिक्सेस में भारत की हार, पाकिस्तान ने 4 विकेट से मारी बाजी; क्रुणाल ने खाए लगातार 5 छक्के

Published - 30 Oct 2026, 01:01 PM | Updated - 30 Oct 2026, 01:28 PM

India 93

हांगकांग सिक्सेस 2026 की शुरुआत 30 अक्टूबर से हो गई और भारत (India) को अपने पहले ही मैच में चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान के हाथों 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी। मिशन रोड ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान का पलड़ा पूरे मैच के दौरान भारी नजर आया और टीम इंडिया हर विभाग में पीछे नजर आई।

फैंस को उम्मीद थी कि अन्य टूर्नामेंट की तरह हांगकांग सिक्सेस में भी पाकिस्तान पर भारत (India) को जीत मिलेगी लेकिन उल्टा हो गया। पहले खेलते हुए भारत ने 6 ओवर में 88/5 का स्कोर बनाया, जवाब में पाकिस्तान ने 3.5 ओवर में 91/2 का स्कोर बनाया। इस करारी हार के कारण टीम इंडिया के लिए आगे की राह भी मुश्किल हो गई है।

India की खराब बल्लेबाजी, जैसे-तैसे बनाए 88 रन

India 94

टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत (India) की तरफ से पारी की शुरुआत के लिए राहुल त्रिपाठी और नीतीश राणा की जोड़ी आई लेकिन ये दोनों तेजी से बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे। त्रिपाठी 5 गेंदों पर 9 रन बनाकर दूसरे ओवर में 17 के स्कोर पर आउट हो गए।

इसके बाद, शशांक सिंह ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और स्कोर को 50 के पार पहुंचाया लेकिन नीतीश काफी धीमा खेलते हुए नजर आए और 14 गेंदों पर 19 रन बनाकर 74 के स्कोर पर पवेलियन लौटे।

पांचवें ओवर में नीतीश के रिटायर्ड आउट होने के बाद, राहुल तेवतिया और कप्तान क्रुणाल पांड्या भी चलते बने। ये दोनों अपना खाता भी नहीं खोल पाए। टी नटराजन 12 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल समद को सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

अब्बास ने पहले ही ओवर में क्रुणाल के खिलाफ लगाए लगातार 5 छक्के, मैच किया एकतरफा

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बहुत ही शानदार रही। कप्तान अब्बास अफरीदी ने पारी के पहले ही ओवर में भारत (India) के कप्तान क्रुणाल पांड्या के खिलाफ लगातार पांच छक्के लगाकर मैच एकतरफा कर दिया। क्रुणाल की पहली गेंद पर सिंगल आया, लेकिन फिर छक्कों की बारिश हो गई।

पाकिस्तान ने दर्ज की आसान जीत

इसके बाद, तीसरे ओवर में शशांक सिंह ने अब्बास अफरीदी को आउट किया, जो 8 गेंदों पर 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे ओवर में विकेटकीपर ख्वाजा नैफ़े का विकेट गिरा, जिन्होंने 12 गेंदों पर 41 रन बनाए। फिर अब्दुल समद (7*) और इरफ़ान खान (6*) ने चौथे ओवर में अपनी टीम को जीत दिला दी। भारत की तरफ से शशांक सिंह के अलावा एक विकेट राहुल तेवतिया को भी मिला।

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या के लिए काल बना यह ऑलराउंडर, ODI और टी20 दोनों फॉर्मेट से कर सकता है उनकी छुट्टी

Tagged:

team india Pakistan Cricket Team Krunal Pandya Abbas Afridi Hong Kong Sixes 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com