हार्दिक पांड्या के लिए काल बना यह ऑलराउंडर, ODI और टी20 दोनों फॉर्मेट से कर सकता है उनकी छुट्टी
Table of Contents
भारतीय टीम के लिए हार्दिक पांड्या की काफी ज्यादा अहमियत है। इसकी बड़ी वजह उनकी ऑलराउंड काबिलियत है। दोहरी स्किल वाले कई खिलाड़ी भारत को मिले लेकिन दोनों के साथ मैच जिताने का काम सिर्फ हार्दिक ही न्यायपूर्ण तरीके से कर पाए हैं। हार्दिक बल्ले के साथ जितने खतरनाक हैं, उतने ही घातक गेंद के साथ भी हैं।
हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम के लिए वनडे और टी20 दोनों ही फॉर्मेट में अपना जलवा दिखाया है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में उनके साथ फिटनेस की समस्या रही है। इस साल उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के बाद से टीम इंडिया के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। ऐसे में भारत को हार्दिक के विकल्प की तलाश है और अब एक खिलाड़ी उनके लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है।
Hardik Pandya के विकल्प के रूप में ये ऑलराउंडर जमा रहा पैर
वैसे तो हार्दिक पांड्या की कमी को पूरी करना आसान काम नहीं है लेकिन भारत के लिए ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी धीरे-धीरे अपने पैर जमाने का काम कर रहे हैं। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलने वाले नीतीश को हार्दिक की वजह से कम मौके मिल रहे थे लेकिन अब उनकी गैरमजूदगी में यह खिलाड़ी वनडे और टी20 दोनों में नजर आ रहा है।
नीतीश कुमार रेड्डी भी बीच में चोटिल हुए, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट होकर लगातार खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड दौरे पर उन्होंने काफी प्रभावित किया है और टी20 सीरीज के दौरान हरफनमौला खेल दिखाया। इससे पहले वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में भी नीतीश ने अच्छा किया था।
नीतीश बन सकते हैं हार्दिक की वापसी में बाधा

जिस तरह से हार्दिक पांड्या की अहमियत थी, उन्हें फिट होते ही टीम इंडिया में वापसी का टिकट मिल जाता था लेकिन अब इसमें अड़चन आ सकती है। नीतीश कुमार रेड्डी अपने प्रदर्शन से लगातार प्रभावित कर रहे हैं, यही वजह है कि वह मजबूती से अपनी जगह बरकरार रखने की दावेदारी पेश कर रहे हैं।
इस कारण से हार्दिक की जगह पर खतरा मंडराने लगा है, क्योंकि उनके साथ इंजरी की समस्या है और 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए भारत नहीं चाहेगा कि पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के स्पॉट के लिए ऐसे खिलाड़ी पर दांव लगाए, जिसके साथ फिटनेस की प्रॉब्लम हो।
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में नीतीश के खेलने को लेकर आया बड़ा अपडेट
हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में नीतीश कुमार रेड्डी को न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट और टी20 के साथ वनडे सीरीज के लिए भी चुना गया। हालांकि, शुरू में नीतीश पांचों वनडे के लिए स्क्वाड में चुने गए थे लेकिन अब वह सिर्फ पहले मैच का हिस्सा होंगे। नीतीश पहले वनडे के बाद, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ होने वाले तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट के लिए इंडिया ए के साथ जुड़ जाएंगे। यह फैसला न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिहाज से ध्यान में रखते हुए किया गया है।
यह भी पढ़ें: रोमांचक मोड़ पर अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट, LSG के खिलाड़ी ने जड़ा विस्फोटक शतक