रोमांचक मोड़ पर अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट, LSG के खिलाड़ी ने जड़ा विस्फोटक शतक
Table of Contents
दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच केपटाउन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले तीन दिनों का खेल हो चुका है लेकिन अभी तक दोनों ही टीमों की पकड़ पूरी तरह से मजबूत नहीं कही जा सकती है। दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी के स्कोर 329 के जवाब में तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 429 पर समाप्त हुई।
इस तरह ऑस्ट्रेलिया (Australia) को 100 रनों की बढ़त हासिल हुई। इसके बाद, दूसरी पारी खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने शुरुआती झटकों के बाद, दिन के खेल का समापन 140/4 के स्कोर के साथ किया और 40 रन की बढ़त बना ली है।
LSG के जोश इंग्लिस का शानदार शतक, कैरी की भी बेहतरीन पारी

तीसरे दिन का खेल ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने 330/4 के स्कोर के साथ शुरू किया। कल के नाबाद बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने जैसे ही 15 रन अपने स्कोर में जोड़े, उन्होंने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा कर लिया। हालांकि, इसके बाद इंग्लिश ज्यादा देर नहीं रुके और 102 के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
कैरी शतक तक नहीं पहुंच पाए और 80 रन बनाकर आउट हो गए। इन दोनों के विकेट के कारण ऑस्ट्रेलियाई पारी मुश्किल में पड़ गई।
लोअर ऑर्डर ने किया निराश, 450 के अंदर सिमटी Australia की पारी
379 पर छठा विकेट गिरने के बावजूद, ऑस्ट्रेलिया (Australia) के लोअर ऑर्डर की काबिलियत को देखते हुए लग रहा था कि टीम का स्कोर 450 तक किसी न किसी तरह पहुंच जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उससे पहले ही पारी समाप्त हो गई।
कूपर कोनोली ने 29 रन बनाए। कप्तान पैट कमिंस खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं, मिचेल स्टार्क ने 11 रन का योगदान दिया। नाथन लायन के बल्ले से 1 रन आया और जोश हेजलवुड 4 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से स्पिनर साइमर हार्मर ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके।
ऐकरमैन का दूसरी पारी में भी अर्धशतक, मार्करम-बावुमा लौटे पवेलियन
दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। ओपनर एडेन मार्करम 1 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बने। इसके बाद, डेविड बेडिंगहम भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। मार्केस एकरमैन ने एक बार फिर से अच्छी बल्लेबाजी की ऑस्ट्रेलिया (Australia) के गेंदबाजों का बखूबी सामना करते हुए 62 रन बनाए।
कप्तान टेम्बा बावुमा ने काफी संयम दिखाया और लग रहा था कि नाबाद लौटेंगे, लेकिन फिर बोल्ड हो गए। उन्होंने 115 गेंदों में 35 रन बनाए।
चौथे दिन का खेल निर्णायक साबित होने की संभावना
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मैथ्यू ब्रीट्ज़के (19*) और रयान रिकेल्टन (8*) क्रीज पर हैं। प्रोटियाज टीम के 6 विकेट शेष हैं। अगर मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में बड़ा स्कोर नहीं बनाया तो बढ़त में ज्यादा इजाफा नहीं होगा और ऑस्ट्रेलिया को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य नहीं मिलेगा। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका का प्रयास अपनी पारी में ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ने का होगा। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जल्द से जल्द पारी समाप्त करना चाहेंगे।
यह भी पढ़ें: अनाया बांगर ने चुनी महिला-पुरुष ऑल टाइम इलेवन, सचिन से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक को भी दी जगह
Tagged:
south africa cricket team Temba Bavuma australia cricket team Aiden Markram mitchell starc Josh Inglis Alex Carey Simon Harmer