NZ vs IND Today Match Prediction, 4th T20I – न्यूजीलैंड तोड़ पाएगी हार का सिलसिला? जानें संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

Published - 29 Oct 2026, 02:56 PM | Updated - 29 Oct 2026, 03:09 PM

NZ vs IND Today Match Prediction
NZ vs IND 4th T20I 2026

NZ vs IND Today Match Prediction: न्यूजीलैंड और भारत के बीच T20 श्रृंखला का चौथा मैच ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेला जाएगा। भारत ने तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर श्रृंखला अपने नाम कर ली है। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंद में 113 रन बनाए, जिसके चलते टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में ही न्यूजीलैंड के 198 रन के जवाब में 199 रन बना डाले।

न्यूजीलैंड टीम की ओर से पिछले मैच में डेरिल मिशेल ने 52 गेंदों में 89* रन बनाए। श्रृंखला में लगातार 3 मैच हार चुकी मेजबान टीम ईडन पार्क में वापसी करने के इरादे से उतरेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और NZ vs IND Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।

यह भी पढ़ें: टी20 रैंकिंग में फिर नंबर-1 बने अभिषेक शर्मा, ईशान फिसले, देखें टॉप-10 बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट

NZ vs IND Live Score, 4th T20I

NZ vs IND मैच का लाइव स्कोर, स्कोरकार्ड और गेंद-दर-गेंद अपडेट यहां देख सकते हैं।

NZ vs IND Live Score

मैच डिटेल्स (NZ vs IND Match Details)

मैच न्यूजीलैंड बनाम इंडिया
स्टेडियम ईडन पार्क, ऑकलैंड
मैच की तारीख 30 अक्टूबर 2026 (12:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग DD Sports, SonyLIV, Sony Sports TEN Network

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (NZ vs IND Head-to-Head)

  • मैच: 34

  • न्यूजीलैंड ने जीते: 12

  • इंडिया ने जीते: 21

  • ड्रॉ/टाई: 1

हालिया फॉर्म (NZ vs IND Recent Form)

न्यूजीलैंड: L, L, L, W, L

इंडिया: W, W, W, L, W

पिच रिपोर्ट (NZ vs IND Pitch Report- ईडन पार्क, ऑकलैंड)

ईडन पार्क, ऑकलैंड की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में हल्की स्विंग और उछाल भी मिलती है। टी20 फॉर्मेट में यहां औसत स्कोर 174 रन के आसपास रहता है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है।

यहां खेले गए पिछले 29 (टी20) मैचों के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 48%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 48%
पहली पारी का औसत स्कोर 172
दूसरी पारी का औसत स्कोर 156
पिच अनुकूल पेसर्स के लिए अनुकूल (54%)

NZ vs IND Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनारियो 1: अगर न्यूजीलैंड टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 55–60

  • अनुमानित कुल स्कोर: 185–200

  • मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना


सिनारियो 2: अगर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 70–75

  • अनुमानित कुल स्कोर: 220–240

  • मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (NZ vs IND Playing XI Today)

न्यूजीलैंड प्लेइंग-XI:

टिम सीफ़र्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

इंडिया प्लेइंग-XI:

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

इंजरी अपडेट: भारत की तरफ से इशान किशन और न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन चोट के चलते इस मैच से बाहर हो गए हैं।

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (NZ vs IND Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया की ओर से अभी तक श्रृंखला में सबसे ज्यादा 169 रन बनाए हैं। पिछले मैच में इन्होंने अपने T20 करियर का चौथा शतक लगाया है। ये इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

  • ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड टीम के विस्फोटक बल्लेबाज हैं। इन्होंने अभी तक श्रृंखला में 169 रन बनाए हैं। इस मैच में भी मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बना सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • मिशेल सेंटनर न्यूजीलैंड टीम के कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर हैं। इन्होंने 3 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी मिडिल ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।

  • अर्शदीप सिंह ने 9.25 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेकथ्रू दिला सकते हैं।

NZ vs IND Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

न्यूजीलैंड बनाम इंडिया चौथे टी20 में हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संयोजन को देखते टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है। टीम इंडिया ने लगातार 3 मैच जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड टीम के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजी यूनिट के सामने बेबस नज़र आए हैं। इसके अलावा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे अनुभवी गेंदबाजों के चोटिल होने से भी न्यूजीलैंड टीम को झटका लगा है।

न्यूजीलैंड के जीतने की संभावना: 40%

भारत के जीतने की संभावना: 60%

यह भी पढ़ें: अंतिम 2 टी20 में भी इन 3 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा मौका, न्यूजीलैंड में बनकर रह जाएंगे सिर्फ टूरिस्ट

NZ vs IND T20I Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

न्यूजीलैंड टीम स्क्वाड:

टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे

इंडिया टीम स्क्वाड:

संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, ईशान किशन, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

indian cricket team New Zealand cricket team NZ vs IND Today Match Prediction NZ vs IND 4th T20I NZ vs IND Dream11 Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com