न्यूजीलैंड दौरे के किए बदली भारत की ODI टीम, यहां देखें सभी 16 अपडेटेड नाम
Published - 29 Oct 2026, 09:51 AM | Updated - 29 Oct 2026, 11:08 AM
Table of Contents
भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs NZ) के बाद वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है, जिसकी शुरुआत 4 नवंबर से होगी. 15 नवंबर तक खेले जाने वाली यह सीरीज आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से टीम इंडिया के लिए काफी अहम मानी जा रही है. लेकिन इससे पहले एक भारतीय खिलाड़ी की इंजरी ने टीम की टेंशन को बढ़ा दिया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये क्रिकेटर सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएगा, जिसकी वजह से टीम में बदलाव करना पड़ सकता है. तो आइए जानते हैं कि इसके बाद न्यूजीलैंड वनडे सीरीज (IND vs NZ) के लिए भारतीय टीम कैसी नजर आ सकती है....
IND vs NZ: इंजरी के चलते स्टार खिलाड़ी हो सकता है टीम से बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज (IND vs NZ) के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने दो अलग-अलग टीमों का चयन किया है. शुरुआत तीन मैचों का हिस्सा बनने वाले कुछ खिलाड़ियों को अंतिम दो मुकाबलों के रेस्ट दिया गया है. चौथे और पांचवें वनडे मैचों के लिए चुनी गई टीम में कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल, अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल नहीं किया गया है. हालांकि, इससे पहले टीम इंडिया के बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पहले तीन मैचों के लिए भी उपलब्ध नहीं रहेंगे.
इस वजह से होना पड़ सकता है बाहर
बीसीसीआई के एक सूत्र ने प्रसिद्ध कृष्णा की वनडे सीरीज में मौजूदगी पर कहा कि टीम प्रबंधन उन्हें लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता, इसलिए वे उनको वनडे टीम से बाहर रख सकते हैं ताकि यह पक्का हो सके कि वह टेस्ट मैचों के लिए फिट रहे. उन्होंने बताया,
“प्रसिद्ध अच्छी तरह से उबर रहे हैं. एक नवंबर और दो नवंबर को बेंगलुरु स्थित 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'में उनका मैच सिमुलेशन (मैच की तरह परिस्थितियां तैयार करना) और फिटनेस टेस्ट होना है. टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति का मानना है कि प्रसिद्ध को टेस्ट क्रिकेट के लिए पूरी तरह फिट होना चाहिए, जहां उनकी जरूरत वनडे की तुलना में अधिक है. भले ही फिटनेस टीम उन्हें पूरी तरह फिट बता दे और वे ऑकलैंड पहुंच भी जाएं, लेकिन लंबी फ्लाइट के बाद उन्हें तुरंत मैच खेलने की जल्दबाजी नहीं की जाएगी.”
आकिब नबी की हो सकती है टीम में एंट्री
न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ शुरुआती तीन मुकाबलों की लिए प्रसिद्ध कृष्ण की जगह टीम इंडिया में आकिब नबी को मौका मिल सकता है. उन्होंने अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में अपना डेब्यू किया था. ऐसे में अब एक बार फिर उन्हें टीम में जगह दी जा सकती है. प्रसिद्ध कृष्ण के अलावा ईशान किशन के भी वनडे सीरीज मिस करने की संभावना जताई जा रही है. टी20 सीरीज के पहले मैच में चोटिल हो जाने की वजह से उन्हें दूसरे और तीसरे मैच से बाहर होना पड़ा था.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया
पहले तीन वनडे के लिए भारत की संभावित टीम: शुबमन गिल (सी), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (वीसी), केएल राहुल (डब्ल्यूके), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (डब्ल्यूके), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव
चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (सी), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (डब्ल्यूके, वीसी), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (डब्ल्यूके), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर