चौथे टी20 से पहले टीम के लिए आई बुरी खबर, एक नहीं 2 स्टार तेज गेंदबाज हुए बाहर
Published - 29 Oct 2026, 08:24 AM | Updated - 29 Oct 2026, 08:58 AM
Table of Contents
भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है. 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा. लगातार शुरुआती तीन मैच जीतकर श्रेयस अय्यर एंड कंपनी ने सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है. ऐसे में अब उनका लक्ष्य एक और जीत अपने नाम करना होगा.
दूसरी ओर मेजबान टीम यह मुकाबला अपने नाम कर सीरीज में वापसी करना चाहेगी. लेकिन इस मैच (IND vs NZ) से पहले कीवी टीम को तगड़ा झटका लगा है. टीम के दो स्टार खिलाड़ी चौथे मैच से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद चयनकर्ताओं को उनके रिप्लेसमेंट का चयन करना पड़ा है.
IND vs NZ: चौथे टी20 से पहले टीम के लिए आई बुरी खबर

भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs NZ) में न्यूजीलैंड टीम चोटों की समस्या जूझ रही है. टीम के दो स्टार खिलाड़ी इंजरी की वजह से बाहर हो गए हैं. क्रिकबज़ के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक, तेज गेंदबाजी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोटिल होने की वजह से शेष दो टी20 मैचों का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने उनकी इंजरी की जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे T20 मुकाबले के दौरान दाहिने पैर की पिंडली में दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए जाया गया और उसमें उनकी मांसपेशियों में मामूली खिंचाव की पुष्टि हुई.
इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की ओछी हरकत, ICC ने एक्शन लेते हुए सुनाई सजा
इस खिलाड़ी को मिला मौका
रिपोर्ट्स की माने तो लॉकी फर्ग्यूसन को पूरी तरह से फिट होने के लिए लगभग एक सप्ताह या उससे थोड़ा अधिक समय तक आराम करना पड़ सकता है. इसलिए वह चौथे और पांचवे टी20 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर मैट फिशर को न्यूजीलैंड की T20 टीम में जगह मिली है. बता दें कि वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच (IND vs NZ) के दौरान वह टीम में बतौर गेंदबाजी कवर शामिल थे. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मैट फिशर को आगामी दो मैचों के लिए न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में भी मौका मिल सकता है.
मैट हेनरी भी हुए टीम से बाहर
लॉकी फर्ग्यूसन के अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी चौथे और पांचवे टी20 के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे. उन्हें भी दूसरे टी20 के दौरान चोट आ गई थी. उन्होंने दाहिने पैर की जांघ की मांसपेशियों में दर्द की शिकायत बताई थी, जिसके बाद वह स्कैन के लिए गए, जिसमें मामूली खिंचाव बताया गया है. उन्हें पूरी तरह ठीक होने में करीब दो हफ्ते लग सकते हैं. हालांकि, न्यूजीलैंड टीम ने वर्कलोड मैनेजमेंट योजना के तहत मैट हेनरी को भारत के खिलाफ आखिरी दो मैचों से बाहर रखा था. ताकि वह आगामी ODI सीरीज और व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल के लिए खुद को फिट रख सके.
फील्डिंग के दौरान लड़कियों को देख रहा था पाकिस्तानी खिलाड़ी, वायल VIDEO से खुली पोल
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर