SL vs ENG Today Match Prediction, 6th ODI – इंग्लैंड तोड़ पाएगा हार का सिलसिला? जानें संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

Published - 28 Oct 2026, 04:06 PM | Updated - 28 Oct 2026, 04:20 PM

SL vs ENG Today Match Prediction
SL vs ENG Pakistan ODI Tri-Series, 2026

SL vs ENG Today Match Prediction: श्रीलंका, इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला का छठा मैच श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में खेला जाएगा। श्रीलंका ने पिछले मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर श्रृंखला में दूसरी जीत दर्ज की है। दिलशान मदुशंका ने पिछले मैच में 5 विकेट लिए हैं। दूसरी तरफ इंग्लैंड टीम अभी तक श्रृंखला में जीत का खाता नहीं खोल पाई है।

पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह दोनों टीमें श्रृंखला में दूसरी बार आमने-सामने होगी। पिछले मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया था। इस मैच में इंग्लैंड अपना जीत का खाता खोलना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SL vs ENG Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।

SL vs ENG Live Score, 6th ODI

SL vs ENG मैच का लाइव स्कोर, स्कोरकार्ड और गेंद-दर-गेंद अपडेट यहां देख सकते हैं।

SL vs ENG Live Score

मैच डिटेल्स (SL vs ENG Match Details)

मैच श्रीलंका बनाम इंग्लैंड
स्टेडियम गद्दाफी स्टेडियम लाहौर
मैच की तारीख 29 अक्टूबर 2026 (01:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग YouTube, VETO

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (SL vs ENG Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • श्रीलंका ने जीते: 4

  • इंग्लैंड ने जीते: 6

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (SL vs ENG Recent Form)

श्रीलंका: W, W, L, L, W

इंग्लैंड: L, L, L, W, L

पिच रिपोर्ट (SL vs ENG Pitch Report- गद्दाफी स्टेडियम लाहौर)

गद्दाफी स्टेडियम लाहौर की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में हल्की स्विंग और उछाल भी मिलता है। वनडे फॉर्मेट में यहां औसत स्कोर 250-270 रन के आसपास रहता है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का विकल्प चुन सकती है।

यहां खेले गए पिछले 29 (ODI) मैचों के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 55%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 41%
पहली पारी का औसत स्कोर 279
दूसरी पारी का औसत स्कोर 232
पिच अनुकूल पेसर्स के लिए अनुकूल (59%)

SL vs ENG Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनारियो 1: अगर इंग्लैंड टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 60–65

  • अनुमानित कुल स्कोर: 270–290

  • मैच परिणाम: इंग्लैंड टीम की जीत की संभावना


सिनारियो 2: अगर श्रीलंका टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 240–260

  • मैच परिणाम: इंग्लैंड टीम की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (SL vs ENG Playing XI Today)

श्रीलंका प्लेइंग-XI:

कामिंदु मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (कप्तान) (विकेट कीपर), पवन रथनायके, जनिथ लियानागे, दासुन शनाका, सहान अराचिगे, दुनिथ वेल्लालेगे, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका

इंग्लैंड प्लेइंग-XI:

बेन डकेट, टॉम बैंटन, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, गस एटकिंसन, जोश टंग

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (SL vs ENG Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • पवन रथनायके ने श्रीलंका टीम की ओर से अभी तक श्रृंखला में सबसे ज्यादा 232 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

  • हैरी ब्रूक इंग्लैंड टीम के कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज हैं। इन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में दोहरा शतक लगाया था। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • दिलशान मदुशंका इस मैच में श्रीलंका टीम की ओर से प्रमुख गेंदबाज की भूमिका में होंगे। इन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में 5 विकेट लिए हैं।

  • जेमी ओवरटन ने इंग्लैंड की ओर से पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेकथ्रू दिला सकते हैं।

SL vs ENG Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

श्रीलंका टीम ने श्रृंखला में वापसी करते हुए लगातार 2 मैच जीते हैं। श्रीलंका टीम के गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी तरफ, इंग्लैंड टीम का प्रदर्शन भले ही खराब रहा हो, लेकिन टीम की बल्लेबाजी यूनिट काफी मजबूत है। अगर इस मुकाबले में गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन करते हैं, तो इंग्लैंड भी जीत का खाता खोल सकती है।

श्रीलंका के जीतने की संभावना: 45%

इंग्लैंड के जीतने की संभावना: 55%

यह भी पढ़ें: PAK vs SL: सिर्फ 110 रन पर सिमटी पाकिस्तान टीम, श्रीलंका ने 18 ओवर में ही जीत लिया मैच

SL vs ENG ODI Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

श्रीलंका टीम स्क्वाड:

कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका, दुनिथ वेल्लालगे, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, सहान अराचिगे, पवन रथनायके, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, सचिंदू कोलोम्बगे, ईशान मलिंगा, कामिल मिशारा, जनिथ लियानागे

इंग्लैंड टीम स्क्वाड:

बेन डकेट, टॉम बैंटन, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स (विकेट कीपर), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, गस एटकिंसन, जोश टंग, आदिल राशिद, सोनी बेकर, मेसन क्रेन, हेनरी क्रोकोम्बे, जेम्स कोल्स

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

Sri Lanka vs England SL vs ENG Today Match Prediction Pakistan ODI Tri-Series 2026
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com