ईशान किशन खेलेंगे चौथा टी20, वैभव सूर्यवंशी नहीं इस बल्लेबाज को करेंगे रिप्लेस
Table of Contents
टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) के लिए न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत चोट के साथ हुई। 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में ईशान के दाहिने एडक्टर (जांघ के पास की मांसपेशी) में हल्की चोट लग गई, जिसकी वजह से उन्हें अगले दो मैचों से बाहर होना पड़ा।
हालांकि, टीम इंडिया को इसकी ज्यादा कमी महसूस नहीं हुई और उसने ईशान किशन (Ishan Kishan) के बगैर दोनों ही मुकाबलों में जीत हासिल की। सीरीज में भारत 3-0 से आगे चल रहा है और अजेय बढ़त मिल गई है।
ऑकलैंड टी20 के लिए Ishan Kishan की हो सकती है वापसी

अब चौथा मुकाबला 27 अक्टूबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा, जिसमें ईशान किशन (Ishan Kishan) की वापसी की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि तीसरे मैच के प्रैक्टिस सेशन में उन्होंने बल्लेबाज और कीपिंग दोनों का ही अभ्यास किया। वहीं, तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने भी वेलिंग्टन टी20 से पहले बताया था कि ईशान की रिकवरी अच्छी है और उन्हें एहतियातन बाहर रखा गया है।
BCCI ने भी अपने अपडेट में बताया था कि ईशान किशन (Ishan Kishan) अपनी इंजरी से अच्छी तरह रिकवरी कर रहे हैं लेकिन अभी मैच फिट नहीं हैं। इसी वजह से वह तीसरे मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हालांकि, जिस तरह से ईशान ने अभ्यास मैच में पूरी तरह एक्टिव होकर हिस्सा लिया, उससे साफ़ संकेत मिलते हैं कि बाएं हाथ का खिलाड़ी चौथे मैच में फिट होकर वापस आ सकता है।
ईशान की वापसी के बावजूद वैभव की जगह बरकरार रहने की संभावना
दूसरे और तीसरे टी20 में ईशान किशन (Ishan Kishan) की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मौका दिया। 15 साल के खिलाड़ी ने वेलिंग्टन में खेले गए मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी की और 19 गेंदों में 45 रन जड़ दिए। संभावना जताई जा रही थी कि ईशान के वापस आने पर वैभव को बाहर किया जा सकता है लेकिन अब सूर्यवंशी अपनी जगह बरकार रख सकते हैं।
सैमसन को ईशान कर सकते हैं रिप्लेस
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में तीन जीत की मदद से भारतीय टीम अजेय बढ़त बना चुकी है। इसी वजह से मैनेजमेंट संजू सैमसन को आराम देकर उनकी जगह ईशान किशन की वापसी करा सकता है। इससे अभिषेक शर्मा के ओपनिंग पार्टनर के रूप में वैभव बरकरार रहेंगे और नंबर 3 पर ईशान खेलेंगे।
यह भी पढ़ें: बार-बार फ्लॉप हो रहा ये खिलाड़ी, फिर भी गंभीर-अय्यर लगातार दे रहे इसे मौका