PAK vs SL: सिर्फ 110 रन पर सिमटी पाकिस्तान टीम, श्रीलंका ने 18 ओवर में ही जीत लिया मैच

Published - 28 Oct 2026, 10:39 AM | Updated - 28 Oct 2026, 10:40 AM

Pakistan 33

घरेलू सरजमीं पर खेली जा रही वनडे ट्राई-सीरीज के पांचवें मैच में पाकिस्तान (Pakistan) को श्रीलंका के हाथों 8 विकेट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। लाहौर में हुए मुकाबले में पहले खेलते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 25.3 ओवर में महज 110 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में श्रीलंका ने 111 के लक्ष्य को 18.1 ओवर में ही 114/2 का स्कोर बनाकर हासिल कर लिया।

इस बड़ी हार के बावजूद पाकिस्तान (Pakistan) को खास नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि वह पहले ही फाइनल में जगह बना चुका है। वहीं, अब श्रीलंका ने भी फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

Pakistan के बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन, मदुशंका ने झटके 5 विकेट

Pakistan 34

टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान (Pakistan) ने शुरुआती 10 ओवर में ही अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए। ओपनर फखर जमान 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनके जोड़ीदार माज सदाकत ने 8 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर साद बेग 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

सलमान आगा के बल्ले से 9 रन आए। बाबर आजम ने 29 रनों की पारी खेली और पारी में टॉप स्कोरर भी रहे। 61 रन तक पाकिस्तान (Pakistan) की आधी टीम पवेलियन लौट गई। लोअर ऑर्डर में भी कोई खास योगदान नहीं दे पाया और विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। इस तरह 26वें ओवर में पाकिस्तानी पारी समाप्त हो गई। श्रीलंका की तरफ से दिलशान मदुशंका सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए।

कामिन्दु मेंडिस के नाबाद अर्धशतक से श्रीलंका की आसान जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही। कामिन्दु मेंडिस ने अविष्का फर्नांडो (16) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। हालांकि, कप्तान कुसल मेंडिस कुछ खास नहीं कर पाए और 8 रन बनाकर चलते बने।

इसके बाद, कामिन्दु और पवन रत्नायके ने अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए 19वें ओवर में अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। कामिन्दु ने 62 रन नाबाद और रत्नायके ने 23 रन नाबाद बनाए। पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ से कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने 1 विकेट लिया।

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होगा फाइनल, इंग्लैंड हुआ एलिमिनेट

इस वनडे-ट्राई सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान ने लगातार तीन जीत के साथ पहले ही जगह बना ली थी। दूसरे स्थान के लिए श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच रेस थी लेकिन अब हैरी ब्रूक के कप्तानी वाली टीम बाहर हो गई। इंग्लैंड ने अपने चार में से तीन मुकाबले खेले और तीनों में हार का सामना किया। शेष एक मुकाबले में उसका सामना श्रीलंका से है, लेकिन इसके नतीजे से कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: टी20 क्रिकेट के 5 सबसे तेज शतक, जानें कहां पर पहुंचा अभिषेक शर्मा का नाम

Tagged:

Pakistan Cricket Team babar azam Shaheen Shah Afridi Sri Lanka Cricket team kamindu mendis Dilshan Madushanka
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com