चौथे टी20 के लिए भारत की 16 सदस्यीय अपडेटेड टीम इंडिया घोषित, अय्यर (कप्तान), तिलक, अभिषेक, वैभव....

Published - 28 Oct 2026, 10:38 AM | Updated - 28 Oct 2026, 10:53 AM

Team India

भारतीय टीम (Team India) न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में तीन मुकाबले जीतकर अपना दबदबा कायम रखे हुए है। तीसरे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने बता दिया कि आखिर भारत (Team India) विश्व चैंपियन क्यों है। सीरीज में न्यूजीलैंड पूरी तरह पस्त दिखा। अब दोनों टीमों के बीच चौथे मुकाबले को लेकर जद्दोजहद तेज हो गई है। आइए जानते हैं कि 16 सदस्यीय स्क्वॉड कैसा होगा।

तीसरे मुकाबले में अभिषेक का जलवा

Team India after winning 3rd T20I against New Zealand

भारत के पंजाब राज्य से निकले विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, जिन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन न सिर्फ छोटी टीमों के खिलाफ जारी रखा, बल्कि न्यूजीलैंड जैसी धाकड़ टीम के खिलाफ भी लगातार विस्फोटक पारियां खेलकर सभी को अचंभित कर दिया।

उन्होंने तीसरे मुकाबले में महज 38 गेंदों में 113 रनों की तूफानी पारी खेलकर उन सभी गिरगिट जैसे विश्लेषकों के मुंह पर ताला लगा दिया, जो टी20 विश्व कप 2026 के दौरान उनके बारे में लगातार कयास लगा रहे थे कि वे सिर्फ बल्ले के पास वाली गेंद को मार सकते हैं या बाहर वाली को।

टी20 क्रिकेट के 5 सबसे तेज शतक, जानें कहां पर पहुंचा अभिषेक शर्मा का नाम

Team India चौथे मुकाबले में बदलाव करेगी?

न्यूजीलैंड बनाम भारत (Team India) के बीच 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। चौथा मैच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में खेला जाना है, जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। न्यूजीलैंड अपनी साख बचाने के लिए मैदान पर उतरेगा, जबकि भारत क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगा।

इन सभी समीकरणों के बीच बड़ा सवाल यह है कि क्या भारतीय टीम (Team India) आखिरी दो मुकाबलों में कोई बदलाव करना चाहेगी? तो संभवतः कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है, क्योंकि वे इस सीरीज में एक भी मुकाबले की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं रहे हैं; जबकि टीम शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती पर भी दांव लगा सकती है।

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, टीम इंडिया ने भी बनाया सबसे तेज 100 का रिकॉर्ड; जानें तीसरे T20I के 24 आंकड़े

16 सदस्यीय टीम इंडिया में कौन-कौन?

अगर इन तीन खिलाड़ियों को मौका मिलता है, तो अक्षर पटेल, नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर उसी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप करना चाहते हैं या फिर सभी खिलाड़ियों को मौका देने के इरादे से मैदान में उतरेंगे, यह तो 30 अक्टूबर को ही तय होगा।

टीम इंडिया का 16 सदस्यीय स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मयंक यादव, प्रिंस यादव, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र।

Tagged:

team india abhishek sharma NZ vs IND Vaibhav Sooryavanshi Abhishek Sharma fastest Century
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com