तीसरे टी20 के बाद इस भारतीय खिलाड़ी का ड्रॉप होना तय, अब कोच गंभीर प्लेइंग XI में नहीं देंगे जगह

Published - 28 Oct 2026, 09:18 AM | Updated - 28 Oct 2026, 09:20 AM

India

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया (Team India) ने लगातार तीन मैच जीतकर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। तीसरा मुकाबला वेलिंग्टन में मंगलवार (27 अक्टूबर) को खेला गया, जिसमें भारतीय बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला। खासतौर पर अभिषेक शर्मा ने जमकर तबाही मचाई और 38 गेंदों में 113 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत 199 के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 14वें ओवर में 6 विकेट से ही जीत दर्ज कर ली।

अब इस सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार (30 अक्टूबर) को ऑकलैंड में खेला जाएगा। भारत (India) की नजर जीत की लय को बरकरार रखने की होगी, इसी वजह से हेड कोच गौतम गंभीर एक ऐसे खिलाड़ी को ड्रॉप कर सकते हैं, जिसने पहले तीन मैचों में लगातार निराशाजनक प्रदर्शन किया है।

India के इस खिलाड़ी की चौथे मैच की प्लेइंग XI हो सकती है छुट्टी

India 88

यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है, वह भुवनेश्वर कुमार हैं। इस अनुभवी तेज गेंदबाज को बड़ी उम्मीदों के साथ भारत (India) की टी20 टीम में चार साल बाद वापस लाया गया लेकिन उनकी वापसी अभी तक फीकी साबित हुई है। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में फैंस को भरोसा था कि भुवनेश्वर कुमार अच्छा करेंगे और पिछले दो आईपीएल सीजन की शानदार फॉर्म को बरकरार रखेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भी भुवनेश्वर कुमार का जादू नहीं चला। पेसर्स के लिए पिच से मदद मिलने के बावजूद भुवी असरदार नहीं रहे और उन्होंने चार ओवर में 10 के इकॉनमी रेट से 40 रन खर्च कर किए लेकिन विकेट के मामले में खाली हाथ रहे।

अब तक तीन मैचों में साधारण प्रदर्शन

36 साल के भुवनेश्वर कुमार की भारत (India) की टी20 टीम में वापसी से सोशल मीडिया पर फैंस काफी खुश थे और बहुत लोगों को लग रहा था कि यह एक अच्छा फैसला है लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले तीन मैचों में जिस तरह का प्रदर्शन भुवनेश्वर ने किया है, अब उनकी काफी आलोचना हो रही है।

हैरानी की बात यह है कि भुवी को पावरप्ले का मास्टर गेंदबाज माना जाता है लेकिन इसी फेज में वे न तो विकेट ले पा रहे हैं और न ही रनों पर अंकुश लगा पाए हैं। इस सीरीज के तीनों मैचों को मिलाकर भुवनेश्वर ने 12 ओवर की गेंदबाजी की और 139 रन खर्च किए। उनके नाम सिर्फ 1 विकेट है, जो उन्होंने दूसरे टी20 में लिया था।

ऑकलैंड टी20 से भुवी को किया जा सकता है बाहर

टीम इंडिया (Team India) में इस समय काफी ज्यादा प्रतिस्पर्धा है। इसी वजह से हर एक खिलाड़ी के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना काफी जरूरी है लेकिन जिस तरह से भुवनेश्वर नाकाम हो रहे हैं, उसे देखते हुए उन्हें चौथे मैच की प्लेइंग XI से कोच गंभीर ड्रॉप कर सकते हैं।

भुवी की जगह रफ़्तार के लिए मशहूर मयंक यादव को मौका मिल सकता है, जो अतिरिक्त गति से भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण में विविधता लाएंगे। मयंक को पहले मैच में मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 1/40 के आंकड़े दर्ज किए थे।

यह भी पढ़ें: अंतिम 2 टी20 के लिए भारत की ओपनिंग जोड़ी हुई फाइनल! अब ये 2 खिलाड़ी कर सकते हैं पारी की शुरुआत

Tagged:

team india Gautam Gambhir bhuvneshwar kumar New Zealand cricket team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com