IND vs NZ: टीम इंडिया की तीसरे T20I में 6 विकेट से जीत, अभिषेक ने 35 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक; भारत ने 3-0 की बनाई अजेय बढ़त

Published - 27 Oct 2026, 02:38 PM | Updated - 27 Oct 2026, 03:52 PM

Team India 2026 10 27T153800 361

IND vs NZ 3rd T20I: वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेला गया टी20I मुकाबला एकतरफा रहा और टीम इंडिया (Team India) ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। पहले दो मैचों में भारतीय टीम को रन चेज में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी लेकिन आज अभिषेक शर्मा ने शुरुआत ही हमला बोला और महज 35 गेंदों में शतक बनाकर न्यूजीलैंड के हौसले पस्त कर दिए।

पांच मैचों की टी20I सीरीज के तीसरे मैच में पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 198 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया (Team India) ने 13.2 ओवर में 199/4 का स्कोर बनाकर बाजी मारी।

न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, एलन और मिचेल ने कराई वापसी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को दूसरे ही ओवर में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने झटका दिया और टिम साइफर्ट 6 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, फिन एलन ने मोर्चा संभाला और डैरिल मिचेल ने स्कोर को 50 के पार पहुंचाते हुए पावरप्ले में और कोई झटका नहीं लगने दिया।

हालांकि, पावरप्ले खत्म होते ही एलन की पारी समाप्त हो गई और वह 25 गेंदों पर पांच छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हो गए। पहले दो मैचों में रन मशीन बने ग्लेन फिलिप्स का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 14 गेंदों पर 17 रन बनाए। इस तरह 12वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 123 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवाया।

मिचेल और जैकब्स के बीच धीमी साझेदारी, 200 के स्कोर तक नहीं पहुंची न्यूजीलैंड टीम

Team India 2026 10 27T155131 230

डैरिल मिचेल ने तेज शुरुआत की और उन्होंने 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया लेकिन इसके बाद ज्यादा तेजी से रन नहीं बना पाए। बेवोन जैकब्स ने भी कुछ बड़े शॉट खेले, लेकिन निरंतरता के साथ हिटिंग करने में सफल नहीं रहे। यही वजह है कि न्यूजीलैंड की टीम 200 के स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। इन दोनों के बीच 48 गेंदों में 75 रनों की अविजित साझेदारी हुई।

मिचेल ने 52 गेंदों में 89 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, जैकब्स भी 23 गेंदों पर 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम इंडिया (Team India) के लिए अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और नितीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी, Team India की धमाकेदार शुरुआत

भारत (Team India) ने ओपनिंग में अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन के बजाय वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया और यह दांव सफल साबित हुआ। इन दोनों ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और कीवियों को बैकफुट पर ला दिया। इस दौरान अभिषेक ज्यादा आक्रामक अंदाज में नजर आए और उन्होंने महज 15 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। वहीं, सूर्यवंशी ने भी बड़े हिट लगाए।

इन दोनों की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया (Team India) ने 5 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए, T20I में किसी भी टीम द्वारा सबसे तेज हैं। पावरप्ले में भारत ने बिना किसी नुकसान के 118 रन बनाए। भारत को आठवें ओवर में पहला झटका 133 के स्कोर पर लगा और वैभव सूर्यवंशी 19 गेंदों पर 236.84 के स्ट्राइक रेट से 45 रन बनाकर आउट हो गए।

अभिषेक का 35 गेंदों में शतक

वैभव के आउट होने के बावजूद अभिषेक शर्मा का आतंक जारी रहा। इस खिलाड़ी के पास T20I का सबसे तेज शतक जड़ने का मौका था लेकिन कुछ अतिरिक्त गेंदें खेलने की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाए और फिर 35 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की, जो भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में किसी भी बल्लेबाज का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज 100 है।

हालांकि, शतक पूरा करने के बाद अभिषेक शर्मा ज्यादा देर नहीं रुके और 38 गेंदों में 113 रनों की पारी खेलकर 10वें ओवर में 178 के स्कोर पर आउट हो गए।

टीम इंडिया ने बनाई 3-0 की अजेय बढ़त

उम्मीद थी कि संजू सैमसन और कप्तान श्रेयस अय्यर आसानी के साथ टीम इंडिया (Team India) को लक्ष्य तक पहुंचा देंगे लेकिन ये दोनों ही मैच खत्म करने में नाकाम रहे। पहले अय्यर 10 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए, फिर सैमसन भी 13 गेंदों पर 18 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद, उपकप्तान तिलक वर्मा (1*) और नमन धीर (4*) ने 14वें ओवर में भारत को जीत दिला दी। कीवी टीम के लिए काइल जेमिसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

इस तरह टीम इंडिया (Team India) ने पांच मैचों की सीरीज के पहले तीन मैच जीतकर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब अंतिम दो मैचों में भारत के हारने पर भी ट्रॉफी पर न्यूजीलैंड का कब्जा नहीं हो पाएगा।

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में चुने गए ये 3 खिलाड़ी, लेकिन श्रीलंका टी20 सीरीज से निकाल दिये जाएंगे बाहर

Tagged:

team india abhishek sharma Arshdeep Singh New Zealand cricket team Daryl Mitchell Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com