स्टार ओपनर ने ODI मैच खेलने से किया मना, खुद बोला मुझे टीम से निकाल दो

Published - 27 Oct 2026, 11:54 AM | Updated - 27 Oct 2026, 01:25 PM

ODI

भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसका आखिरी और पांचवां मैच 1 नवंबर को खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमें पांच मैचों की ही ODI सीरीज के लिए आमने-सामने होंगी. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम मानी जा रही है. लेकिन इससे पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर आई है. हाल ही में एक खिलाड़ी ने ODI मैच खेलने से मना कर दिया है.

स्टार ओपनर ने ODI मैच खेलने से किया मना

Saim Ayub

जहां एक तरफ भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है, तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान त्रिकोणिय ODI सीरीज की मेजबानी कर रहा है. इस सीरीज में मेजबान टीम का प्रदर्शन कमाल का रहा है. लेकिन इस बीच सलामी बल्लेबाज सैम अयूब की फ्लॉप परफ़ोर्मेंस ने सभी को निराश किया है. अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है, जिसके बाद उन्होंने सीरीज से अपना नाम वापसी लेने का फैसला किया.

सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि सैम अयूब ने अपनी बल्लेबाजी में सुधार और आत्मविश्वास हासिल करने के लिए ट्राई-वनडे सीरीज से अपना नाम वापिस लेने का अनुरोध किया था.

ना रोहित-तिलक, ना बुमराह-सूर्या बल्कि यह खिलाड़ी बन रहा मुंबई इंडियंस का नया कप्तान

PCB ने जारी की बयान

सैम अयूब हालिया मुकाबलों में रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं. अगर उनके पिछले 10 मैचों के प्रदर्शन की बात की जाए तो वह 16.75 की औसत से 16.75 रन बनाने में कामयाब रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार फ्लॉप होने के बाद उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलने का फैसला लिया है. इस बारे में जानकारी देते हुए पीसीबी ने कहा कि,

“मुख्य कोच के साथ बातचीत के बाद सैम ने अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने और आत्मविश्वास दोबारा हासिल करने के लिए घरेलू क्रिकेट में लौटने की इच्छा जताई. सैम के फैसले का सम्मान करते हुए और अपनी मौजूदा फॉर्म का ईमानदारी से आकलन करने के लिए उनकी सराहना करते हुए टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति ने उनके अनुरोध को स्वीकार करने पर सहमति जताई.”

इस खिलाड़ी को मिला मौका

इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ जारी त्रिकोणिय ODI सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में साहिबजादा फरहान को शामिल किया गया है. हाल ही में पाकिस्तान की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के कप्तान रूप में नियुक्त हुए खिलाड़ी को पहले ट्राई सीरीज में नजरअंदाज कर दिया था. लेकिन अब सैम अयूब की गैरमौजूदगी ने उनके लिए टीम के दरवाजे खोल दिए हैं. ऐसे में अब अगर साहिबजादा फरहान को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो उन पर दमदार प्रदर्शन करने का दबाव होगा.

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी मौजूदा ODI वर्ल्ड इलेवन, एक साथ 6 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह

Tagged:

Pakistan Cricket Team PAK vs SL Saim Ayub
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com