न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं चला ये खिलाड़ी, तो फिर शायद कभी नहीं मिलेगा मौका

Published - 27 Oct 2026, 09:48 AM | Updated - 27 Oct 2026, 10:11 AM

New Zealand 4

न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा ले रहा है। इसका तीसरा मुकाबला मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन के हनरी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच सीरीज के नतीजे के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि भारत को जीत हासिल हुई तो फिर 3-0 की अजेय बढ़त बना लेगा और कीवियों के हाथ से वापसी का मौका निकल जाएगा।

पहले दो मुकाबलों में काफी सारे भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा और उनकी तारीफ़ भी हो रही है लेकिन एक खिलाड़ी के लिए न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ तीसरा टी20 करो या मरो वाला साबित हो सकता है। अगर उसने इसमें प्रदर्शन नहीं किया तो फिर अंतिम दो मैचों की प्लेइंग XI से ड्रॉप हो सकता है और अगली सीरीज में भी जगह मिलने की उम्मीद नहीं रहेगी।

इस खिलाड़ी के लिए New Zealand के खिलाफ तीसरा टी20 बहुत ही अहम

New Zealand 5

यहां जिस भारतीय खिलाड़ी की बात हो रही है, वह कोई और नहीं बल्कि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। 2022 में अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले भुवनेश्वर का भारतीय टीम के लिए करियर समाप्त माना जा रहा था, क्योंकि उन्हें आईपीएल 2025 और 2026 में अच्छा करने के बावजूद सेलेक्ट नहीं किया गया था। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के बाद, भुवनेश्वर को जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गईं टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भी नजरअंदाज कर दिया गया।

हालांकि, फिर भुवनेश्वर कुमार की किस्मत चमकी और उन्हें न्यूजीलैंड (New Zealand) टी20 सीरीज के लिए मौका मिला। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 से पहले अर्शदीप सिंह के इंजर्ड होने के कारण बेंगलुरु में खेले गए टी20 में भुवी को अचानक स्क्वाड में शामिल किया गया और वे प्लेइंग XI में भी शामिल रहे लेकिन मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया। न्यूजीलैंड में अभी तक भुवी ने दौरे पर दो टी20 खेले हैं लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए हैं। इसी वजह से तीसरा मैच बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा।

उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही है भुवनेश्वर कुमार की वापसी

आईपीएल 2026 में 28 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार की वापसी को लेकर काफी हाइप था और कहा जा रहा था कि वे न्यूजीलैंड (New Zealand) की पिचों पर कहर बरपा देंगे लेकिन पहले दो टी20 में उनकी काफी पिटाई हुई और कुछ खास असर नहीं छोड़ पाए। भुवी ने पहले मैच में 49 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए। इसके बाद, दूसरे टी20 में 50 रन लुटाए और महज एक ही विकेट हासिल किया। इस तरह दो मैचों में आठ ओवर में उन्होंने 1/99 के गेंदबाजी आंकड़े दर्ज किए हैं।

तीसरे टी20 में भुवनेश्वर को करना होगा कमाल, नहीं तो खत्म हो सकता करियर

वेलिंग्टन टी20 में अगर भुवनेश्वर कुमार को खिलाया जाता है तो उन्हें हर हाल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इस अनुभवी तेज गेंदबाज से अभी तक जिस तरह के प्रदर्शन की आस रही है, वह नहीं देखने को मिला है। इसी वजह से आज होने वाले मुकाबले में सभी की नजर उन पर रहेगी। भुवी ने अच्छा किया तो अंतिम दो मैचों में उनकी जगह बनने की संभावना रहेगी, नहीं तो प्लेइंग XI में मयंक यादव की वापसी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: तीसरे मैच के लिए बदल जाएगी टीम की ओपनिंग जोड़ी, ये दो खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत

Tagged:

IND vs NZ team india bhuvneshwar kumar New Zealand cricket team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com