अंतिम 3 टी20 के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड, यहां देखें सभी 16 नाम

Published - 27 Oct 2026, 09:08 AM | Updated - 27 Oct 2026, 09:43 AM

IND Vs NZ 9

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज (IND vs NZ) का कारवां वेलिंग्टन पहुंच गया है. जहां 27 अक्टूबर को दोनों टीमें तीसरे टी20 मैच के लिए आमने-सामने होगी. शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर चुकी श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम की नजरें तीसरे मैच पर कब्जा कर 3-0 से अजेय बढ़त बनाने पर होगी. लेकिन इससे पहले आखिरी तीन टी20 मैचों (IND vs NZ) के लिए भारत का स्क्वाड सामने आ गया है.

IND vs NZ: तीसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन

Ishan Kishan 1

न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए पहले टी20 मैच (IND vs NZ) के दौरान भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल हो गए थे. फील्डिंग के समय उनकी जांघ की मांसपेशी में खिंचाव आ गया था, जिससे वह पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. दूसरे मैच के बाद उन्हें तीसरा टी20 मैच भी मिस करना पड़ा है. भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोरकेल के हवाले से मिले अपडेट के मुताबिक, ईशान किशन को तीसरे टी20 में रेस्ट दिया गया है. यानी संभावना है कि वह चौथे और पांचवें मैच के लिए टीम इंडिया में वापसी कर ले.

4 विदेशी खिलाड़ी जिन्होंने कभी नहीं खेला इंटरनेशनल, लेकिन खेल गए IPL

चौथे और पांचवें टी20 के लिए बदल जाएगी टीम इंडिया?

ईशान किशन की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को शामिल किया गया है. दूसरे टी20 के बाद वह तीसरे मैच के लिए भी उपलब्ध होंगे. हालांकि, टीम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों के मौजूद होने की वजह से उन्हें बेंच पर बैठना पड़ा है. अगर न्यूजीलैंड के विरुद्ध चौथे और पांचवें टी20 (IND vs NZ) के लिए ईशान किशन टीम में वापसी कर लेते हैं, तो फिर कुमार कुशाग्र को बाहर होना पड़ेगा.

इस खिलाड़ी की हुई वापसी

लगातार चार साल तक टीम इंडिया से बाहर रहने वाले भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में मौका दिया गया है. हालांकि, पहले दो मैचों में वह अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. अपने स्पेल के 8 ओवरों में 90 से ज्यादा रन खर्च कर उनके हाथ में महज एक विकेट लगी. ऐसे में अब उनसे शेष तीन मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. यदि वह इस मैच में भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहते हैं, तो फिर उनके लिए टीम में दोबारा जगह बना पाना काफी मुश्किल हो जाएगा.

तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)।

चौथे और पांचवे मैच के लिए ऐसी हो सकती है भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर)।

4 साल बाद वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार को मिली चेतावनी! अब इस चीज का रखना होगा ध्यान

Tagged:

IND vs NZ team india abhishek sharma shreyas iyer
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com