बुमराह और पंत पर आया बड़ा अपडेट, टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड दौरे पर इस मैच में लेंगे हिस्सा

Published - 27 Oct 2026, 09:07 AM | Updated - 27 Oct 2026, 09:42 AM

New Zealand 2

टीम इंडिया के साथ-साथ इंडिया ए भी न्यूजीलैंड (New Zealand) के दौरे पर है। मुख्य टीम को तीनों ही फॉर्मेट में सीरीज खेलनी हैं लेकिन ए टीम को सिर्फ रेड बॉल मुकाबलों में हिस्सा लेना है। इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीन मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज की शुरुआत 24 अक्टूबर से हो गई है और पहला मुकाबला लिंकन में खेला गया।

इसमें कई स्टार भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जो 19 नवंबर से न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी नजर आएंगे। हालांकि, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर ऋषभ पंत इसका हिस्सा नहीं थे। बुमराह को पहले दो मैचों के स्क्वाड में नहीं चुना गया था, जबकि पंत फिटनेस की समस्या के कारण बाहर हो गए थे। हालांकि, अब इन दोनों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

New Zealand दौरे पर टेस्ट सीरीज से पहले दिखेगा बुमराह और पंत का जलवा

New Zealand 3

भारत के लिए न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज काफी अहम है, क्योंकि इसके आधार पर WTC फाइनल का समीकरण क्या होगा, उसकी तस्वीर साफ़ हो जाएगी। अगर इन दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया को हार मिली तो फिर उसका आगे का रास्ता बेहद मुश्किल हो जाएगा। इसी वजह से भारत अपनी तैयारियों में कोई कमी नहीं कर रहा है और कई प्रमुख खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ मुकाबलों के लिए चुना है।

पहले दो मैचों में जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत नहीं नजर आएंगे लेकिन न्यूजीलैंड ए (New Zealand A) के खिलाफ 7 नवंबर से लिंकन में खेले जाने वाले मुकाबले में इनके भाग लेने की संभावना है।

इस साल बुमराह ने अभी तक नहीं खेला है कोई भी टेस्ट

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेला था। इसके बाद से बुमराह ने ज्यादातर टी20 फॉर्मेट में ही खेला है और आखिरी बार एशियन गेम्स में नजर आए थे। रणजी ट्रॉफी में भी बुमराह ने हिस्सा नहीं लिया।

इसी वजह से BCCI उन्हें न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरा मैच खेलने को कह सकता है, ताकि वे रेड बॉल से गेम टाइम हासिल कर सकें और उनकी फिटनेस का सही आकलन हो सके। अभी बुमराह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं, ताकि रिटर्न-टू-प्ले की शर्त को पूरा कर सकें।

साइड स्ट्रेन से रिकवर हो रहे पंत, CoE में शुरू की ट्रेनिंग

ईरानी कप के दौरान रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत इंजर्ड हो गए थे। इसी वजह से वे रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए भी नहीं खेल पाए और इंडिया ए के स्क्वाड से भी बाहर हो गए। यह खिलाड़ी फिलहाल बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहा है और हल्की ट्रेनिंग भी शुरू कर चुका है।

हालांकि, वह अभी कीपिंग नहीं कर रहे हैं। अगले कुछ दिनों में सबठीक रहा तो फिर वे जल्द न्यूजीलैंड रवाना हो सकते हैं और इंडिया ए के स्क्वाड से तीसरे रेड बॉल मैच के लिए जुड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: 4 विदेशी खिलाड़ी जिन्होंने कभी नहीं खेला इंटरनेशनल, लेकिन खेल गए IPL

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com