4 साल बाद वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार को मिली चेतावनी! अब इस चीज का रखना होगा ध्यान
Published - 26 Oct 2026, 03:44 PM | Updated - 26 Oct 2026, 04:56 PM
Table of Contents
Bhuvneshwar Kumar: न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs NZ) में भारतीय टीम का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है, जिसकी बदौलत उन्होंने 2-0 की बढ़त बना ली है. लेकिन इस दौरान गेंदबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं. इस बीच भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) टीम के लिए बहुत महंगे साबित हुए हैं. शुरुआती दो मुकाबलों में आठ ओवरों करते हुए 99 रन लुटाए और सिर्फ एक विकेट झटकी. वहीं, अब भारतीय कोच ने उनकी परफ़ोर्मेंस और वापसी को लेकर बड़ी बयान दिया है.
4 साल बाद वापसी करने वाले Bhuvneshwar Kumar को मिली चेतावनी!

सोमवार को भारतीय कोच मोर्ने मोर्कल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से की पूर्व संध्या के दौरान आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को लेकर कहा कि,
"देखिए, उनकी वापसी को लेकर मेरे मन में काफी सहानुभूति है. ऐसा कहने के पीछे एक कारण यह है कि चार साल बाद वापसी करने पर लोगों की उम्मीदें बहुत ज्यादा होंगी. उन्होंने IPL में बहुत शानदार प्रदर्शन किया है, उनकी गेंदबाजी भी बेहतरीन रही है. एक तो यह है कि इन उम्मीदों के दबाव को नजरअंदाज करना होगा. दूसरी बात, उनके चयन से पहले उन्होंने एक महीने तक ट्रेनिंग तो की, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना बिल्कुल अलग बात है, जहाँ बहुत कम अंतर से जीत-हार तय होती है."
टीम में जगह बनाए रखने के लिए करना होगा ये काम
मोर्ने मोर्कल ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को टीम में जगह बनाए रखने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा. उन्होंने बताया,
"शेड्यूल की वजह से उन्हें बहुत कम समय मिला, जिसमें उन्हें खुद को तैयार करना था. उनके पास हुनर और अनुभव, सब कुछ है. लेकिन अंत में, हमें क्रिकेट के खेल का सम्मान करना चाहिए और उन्हें कुछ मैचों में खुद को सेट होने का मौका देना चाहिए. जब वे टीम से जुड़े, तभी से मेरा यही संदेश रहा है कि किसी और चीज के पीछे भागने की जरूरत नहीं है, बस आप जैसे हैं, वैसे ही रहें.
"हाँ, लोगों की उम्मीदें तो होंगी ही, लेकिन हर मैच के साथ आप बेहतर होते जाएंगे और अपनी लय पा लेंगे. इसलिए, बाहर की बातों पर ध्यान न दें. बस खुद पर भरोसा रखें और अपने खेल से जुड़े रहें."
2-0 सीरीज से आगे है टीम इंडिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर टीम को 2-0 से बढ़त हासिल करने में मदद की है. 22 अक्टूबर को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के हाथ 4 विकेटों से जीत लगी. जबकि दूसरे मैच पर श्रेयस अय्यर एंड कंपनी 4 विकेट से कब्जा कर पाई. वहीं, अब 27 सितंबर को वेलिंग्टन में सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा. अगर भारतीय टीम यह मैच जीत जाती है, तो वह सीरीज में अजेय बढत बना लेगी.
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 के लिए भारत की प्लेइंग 11 तय, भुवनेश्वर OUT, इस खिलाड़ी की वापसी
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर