तीसरे मैच के लिए बदल जाएगी टीम की ओपनिंग जोड़ी, ये दो खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत

Published - 26 Oct 2026, 03:29 PM | Updated - 26 Oct 2026, 04:13 PM

Australia 1

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ऑस्ट्रेलिया (Australia) की टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। दो मुकाबलों के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 214 रनों से जीता था लेकिन दूसरे मैच में काफी समय बारिश के कारण बर्बाद होने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने एक पारी और 31 रनों से अपने नाम किया।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया (Australia) का पहली पारी में बल्लेबाजी प्रदर्शन काफी खराब रहा और पूरी टीम महज 99 पर ऑल आउट हो गई। यही चीज निर्णायक साबित हुई और दक्षिण अफ्रीका ने फॉलोऑन देकर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में मैच नहीं बचाने दिया। अब तीसरा टेस्ट 27 अक्टूबर से केप टाउन में खेला जाएगा।

केप टाउन टेस्ट में Australia की ओपनिंग जोड़ी में होगा बदलाव

ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने तीसरे टेस्ट के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिससे यह साफ़ हो गया है कि आगामी मैच में ओपनिंग जोड़ी बदल जाएगी। \दरअसल, कंगारू टीम ने पहले दो टेस्ट में ट्रेविस हेड के साथ बतौर ओपनर खेलने वाले निक मैडिंसन को खराब फॉर्म के कारण स्क्वाड से रिलीज कर दिया है।

वे वापस ऑस्ट्रेलिया (Australia) जाकर शेफील्ड शील्ड खेलेंगे। इसी वजह से अब मैडिंसन की जगह किसी और को ओपनिंग का मौका मिलेगा, जिसके लिए एक खिलाड़ी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।

ये खिलाड़ी तीसरे टेस्ट में बन सकता है हेड का जोड़ीदार

Australia 2

निक मैडिंसन को रिलीज करने के बाद, ऑस्ट्रेलिया टॉप ऑर्डर में मैट रेनशॉ को फिर से मौका दे सकता है, जो इस सीरीज में मध्यक्रम में खेलते नजर आए हैं। इस खिलाड़ी ने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में क्रमशः 190 और 82 का स्कोर बनाया था। हालांकि, दूसरे टेस्ट में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 23 रन ही जोड़ पाए। अब उन्हें तीसरे टेस्ट में हेड के साथ ओपनिंग के लिए उतारा जा सकता है।

स्टीव स्मिथ को साबित करनी होगी फिटनेस, ग्रीन और इंग्लिस हुए फिट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया (Australia) के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को गर्दन में समस्या हो गई थी, जिससे वह काफी परेशानी में नजर आए थे। इसी वजह से उनका तीसरे टेस्ट में खेलना अभी तय नहीं है।रविवार को उन्होंने माइकल डि वेनुटो की साइड-आर्म थ्रो के खिलाफ, बिना हेलमेट पहने, सिर्फ 15 मिनट तक बल्लेबाजी की। स्मिथ को मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को पूरे नेट सेशन से गुजरना होगा।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर है कि ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और विकेटकीपर जोश इंग्लिस अपनी-अपनी चोट से ठीक हो गए हैं। इंग्लिस के फिट होने के कारण सैम हार्पर को भी रिलीज कर दिया गया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, माइकल नेसर, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

यह भी पढ़ें: वैभव या संजू…. तीसरे टी20 में कौन करेगा अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत? जानिए कैसे होगी टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी

Tagged:

south africa cricket team steve smith australia cricket team Nic Maddinson Matt Renshaw
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com