वैभव या संजू…. तीसरे टी20 में कौन करेगा अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत? जानिए कैसे होगी टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी

Published - 26 Oct 2026, 12:29 PM | Updated - 26 Oct 2026, 01:08 PM

Team India 27

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) को तीसरा मैच मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में खेलना है। क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले दोनों मुकाबलों में मिली जीत की बदौलत भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से आगे है और अब उसकी नजर कल होने वाले मैच को जीतकर अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी।

इस बीच तीसरे टी20 से पहले फैंस के मन में सवाल चल रहा है कि टीम इंडिया (Team India) की तरफ से अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कौन करेगा, क्योंकि एक बार फिर से संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी साथ में प्लेइंग XI में नजर आने वाले हैं।

ईशान के बाहर होने से तीसरे मैच में भी वैभव का खेलना तय

Team India 28

दरअसल, टीम इंडिया (Team India) के बल्लेबाज ईशान किशन अभी तक अपनी दाहिने एडक्टर (जांघ के पास की मांसपेशी) की चोट से ठीक नहीं हुए हैं। उनकी रिकवरी अच्छी हो रही है, लेकिन मैच फिट नहीं हैं। इसी वजह से BCCI ने अपडेट देते हुए बताया कि ईशान तीसरे मैच का भी हिस्सा नहीं होंगे और कुमार कुशाग्र वेलिंग्टन टी20 के लिए स्क्वाड में बने रहेंगे।

हालांकि, प्लेइंग XI में कुशाग्र की जगह बनती नहीं दिख रही और वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर से मौका मिल सकता है। हालांकि, दूसरे मैच में वैभव को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया और वह काफी असहज दिखे। उन्होंने 8 गेंदों में 4 रन बनाए। इसी वजह से उन्हें ओपनिंग में वापस मौका देने की मांग की जा रही है।

अभिषेक का जोड़ीदार बनने के लिए संजू और वैभव के बीच जंग

टीम इंडिया (Team India) के लिए ओपनिंग में अभिषेक शर्मा का स्पॉट फिक्स है लेकिन संजू सैमसन को एशियन गेम्स के दौरान वैभव सूर्यवंशी के कारण नंबर-3 पर भेजा गया था। हालांकि, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के पहले मैच में संजू ने काफी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 रन बनाए थे। इसी वजह से उन्हें ही दूसरे मैच के लिए भी बैक किया गया। संजू का बल्ला दूसरे मैच में नहीं चला और अपने इंटरनेशनल करियर में पहली बार वन डाउन बल्लेबाजी करने आए वैभव भी फ्लॉप रहे।

ऐसे में कई पूर्व क्रिकेटरों और सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि अगर इन दोनों को एक साथ प्लेइंग XI में रखना है तो फिर वैभव को ही टीम इंडिया (Team India) के लिए ओपनिंग करनी चाहिए और संजू को एक स्थान नीचे भेजना चाहिए।

संजू पर एक बार फिर से ओपनिंग के लिए Team India लगा सकती है दांव

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर पहले ही यह कह चुके हैं कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप जिताया है और इनमें से किसी को भी वैभव सूर्यवंशी की वजह से हटाया नहीं जाएगा। सैमसन ने वेस्टइंडीज सीरीज में भी बतौर ओपनर अच्छा किया था। इसी वजह से इस बात की उम्मीद कम ही नजर आ रही है कि उन्हें ओपनिंग से हटाकर वैभव को मौका मिलेगा।

इसी वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ही बतौर ओपनर नजर आ सकते हैं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी को नंबर-3 पर एक बार फिर से खेलना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: LLI vs SUD Today Match Prediction, Match 1 – पहले मैच में कौन मारेगा बाजी? जानें संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

Tagged:

ISHAN KISHAN team india Sanju Samson New Zealand cricket team Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com