आखिरी तीन टी20 के लिए हुआ नई टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की हुई एंट्री

Published - 26 Oct 2026, 10:37 AM | Updated - 26 Oct 2026, 10:44 AM

India Vs New Zealand 6

भारत और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में खेले गए मुकाबले के साथ हुआ, जिसमें टीम इंडिया ने 4 विकेट से बाजी मारी। इसके बाद, दूसरा मैच भी इसी वेन्यू पर खेला गया और इसमें भी इतने ही अंतर से भारतीय टीम को जीत मिली, जिसके कारण सीरीज में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम 2-0 से आगे है।

अभी इस सीरीज में तीन मैच शेष हैं, जो वेलिंग्टन, ऑकलैंड और हैमिल्टन में क्रमशः 27 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को खेले जाएंगे। अंतिम तीन मैचों के लिए न्यूजीलैंड (New Zealand) ने अपने स्क्वाड में कुछ फेरबदल किए हैं।

मैट हेनरी अंतिम तीनों मैचों से बाहर

India Vs New Zealand 7

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी तीन मैचों के लिए न्यूजीलैंड (New Zealand) को अपने प्रमुख तेज गेंदबाज मैट हेनरी का साथ नहीं मिलेगा। हेनरी ने पहले दो मुकाबलों में हिस्सा लिया, लेकिन दूसरे मैच में दो ओवर के बाद मैदान से बाहर चले गए थे और फिर अपने कोटे के बाकी ओवर पूरे करने के लिए वापस नहीं आए थे।

बाद में कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि हेनरी को पिंडली में जकड़न की समस्या हुई है। आगे वनडे और टेस्ट सीरीज भी होनी हैं, इसी वजह से हेनरी टी20 सीरीज में अब नजर नहीं आएंगे।

फर्ग्यूसन और जेमिसन को लेकर भी अपडेट

न्यूजीलैंड (New Zealand) को मैट हेनरी ही नहीं, लोकी फर्ग्यूसन का भी साथ तीसरे टी20 में नहीं मिलेगा। हालांकि, फर्ग्यूसन अंतिम दो टी20 के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस तेज गेंदबाज के बाहर होने की कोई साफ वजह नहीं बताई गई लेकिन माना जा रहा है कि फर्ग्यूसन भी दूसरे मैच के दौरान मैदान से बाहर गए थे। ऐसे में एहतियातन उन्हें रेस्ट दिया गया है।

वहीं, लंबे कद के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के साथ तीसरे टी20 के लिए रहेंगे लेकिन इसके बाद बेसिन रिजर्व में कैंटरबरी के लिए फोर्ड ट्रॉफी का एक मैच खेलेंगे। इसी वजह से वे अंतिम दो टी20 के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे और फिर वनडे सीरीज के लिए कीवी टीम से जुड़ेंगे।

इन नए तेज गेंदबाजों को New Zealand ने किया शामिल

अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों की कमी को पूरा करने के लिए न्यूजीलैंड (New Zealand) ने मैचों के अनुसार कुछ नए पेसर्स को जोड़ा है। सिर्फ तीसरे टी20 के लिए मैट फिशर वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के स्क्वाड से कवर के रूप में जुड़ेंगे। इसके बाद, न्यूजीलैंड ए को ज्वाइन करेंगे, जो इंडिया ए के खिलाफ तीन अनाधिकारिक मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है।

भारत के खिलाफ शेष तीन मैचों के लिए न्यूजीलैंड के स्क्वाड में तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनरकी एंट्री हुई है। वहीं, चौथे और पांचवें मैच के लिए जोश क्लार्कसन भी उपलब्ध रहेंगे।

तीसरे टी20I के लिए न्यूजीलैंड का अपडेटेड स्क्वाड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, बेवन जैकब्स, काइल जेमिसन, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर।

चौथे और पांचवें टी20I के लिए न्यूजीलैंड का अपडेटेड स्क्वाड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लोकी फर्ग्यूसन, बेवन जैकब्स, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर।

यह भी पढ़ें: तीसरे टी20 से पहले टीम इंडिया का लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

Tagged:

team india Lockie ferguson New Zealand cricket team Matt Henry Josh Clarkson Blair Tickner Matt Fisher
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com