न्यूजीलैंड सीरीज के बाद कब और किससे खेलेगी टीम इंडिया, जानें भारत का अगला शेड्यूल
Published - 26 Oct 2026, 12:34 AM | Updated - 26 Oct 2026, 12:44 AM
कीवी धरती पर टी20 मुकाबलों की तपिश अभी थमी भी नहीं है कि फैंस की निगाहें भारतीय टीम के आगे के व्यस्त कैलेंडर पर टिक गई हैं। इस वक्त जारी IND vs NZ सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया (Team India) को सांस लेने तक की फुर्सत नहीं मिलने वाली। आईसीसी के भविष्य दौरा कार्यक्रम (FTP) पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड की चुनौती से पार पाने के बाद भारतीय दल घर लौटेगा, जहां श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ सफेद गेंद की जंग और फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का महामुकाबला इंतजार कर रहा है।
टी20 के बाद वनडे और 2 टेस्ट मुकाबले

फिलहाल सबकी नजरें जारी IND vs NZ टी20 सीरीज पर हैं, जिसका अंतिम मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाना है। मगर कीवी दौरा यहीं खत्म नहीं होता। इसके तुरंत बाद दोनों टीमें 4 नवंबर से 15 नवंबर के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज में टकराएंगी।
इसके बाद शुरू होगा असली इम्तिहान, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत दो टेस्ट मैचों का घमासान। पहला टेस्ट 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन के ऐतिहासिक बेसिन रिजर्व में और दूसरा मुकाबला 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में आयोजित होगा।
न्यूजीलैंड सीरीज से इस नए नवेले खिलाड़ी ने कर ली ओलंपिक 2026 के लिए जगह पक्की
श्रीलंका की मेजबानी करेगी Team India
न्यूजीलैंड से लौटते ही भारतीय खिलाड़ियों को बिल्कुल भी आराम नहीं मिलेगा, क्योंकि 13 दिसंबर से श्रीलंकाई टीम भारत के दौरे पर होगी। इस घरेलू सीरीज में 3 वनडे और 3 टी20 मुकाबले खेले जाने हैं। टीम इंडिया (Team India) 50 ओवर का पहला मुकाबला 13 दिसंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा,
जिसके बाद 16 दिसंबर को बेंगलुरु और 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबले होंगे। इसके फौरन बाद फटाफट क्रिकेट का रोमांच शुरू होगा 22, 24 और 27 दिसंबर को क्रमशः राजकोट, कटक और पुणे में तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे।
इधर टीम इंडिया में नहीं मिल रहा मौका, तो क्रिकेट छोड़ बेसबॉल खिलाड़ी बने सूर्यकुमार यादव
नए साल में जिम्बाब्वे से भिड़ंत, फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
साल 2027 की शुरुआत भी टीम इंडिया (Team India) के लिए उतनी ही व्यस्त रहने वाली है। 3 से 9 जनवरी के बीच भारतीय टीम (Team India) घरेलू मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसके वेन्यू कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई तय किए गए हैं।
मगर असली रोमांच शुरू होगा 21 जनवरी से, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच टेस्ट मैचों की बहुचर्चित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने भारत की धरती पर कदम रखेगी। डब्ल्यूटीसी फाइनल के समीकरणों के लिहाज से यह ऐतिहासिक सीरीज भारतीय टीम के लिए करो या मरो जैसी साबित होने वाली है।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।