इधर टीम इंडिया में नहीं मिल रहा मौका, तो क्रिकेट छोड़ बेसबॉल खिलाड़ी बने सूर्यकुमार यादव

Published - 25 Oct 2026, 05:12 PM | Updated - 25 Oct 2026, 05:13 PM

Suryakumar Yadav

भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का करियर अचानक से खत्म होने की कगार पर आ गया। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट यानी टी20 में एक मैच विनर खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले सूर्या ने कप्तान के रूप में भी जबरदस्त छाप छोड़ी और उनकी अगुआई में भारत ने कोई भी सीरीज नहीं गंवाई।

हालांकि, इस 36 साल के खिलाड़ी (Suryakumar Yadav) को टी20 वर्ल्ड कप के बाद ही अगली सीरीज में कप्तानी से हटा दिया गया और टीम से भी बाहर कर दिया गया। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बना दिया गया। डोमेस्टिक में भी सूर्या को खास तवज्जो नहीं मिल रही है। ऐसे में इस खिलाड़ी ने बेसबॉल में अपना हाथ आजमाया।

प्रमोशनल इवेंट में Suryakumar Yadav ने खेला बेसबॉल

Suryakumar Yadav 1

मेजर लीग बेसबॉल (MLB) ने शनिवार को अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मुंबई फुटबॉल एरिना में अपना पहला 'MLBx मुंबई 3-ऑन-3 बेसबॉल इवेंट' आयोजित किया, जिसमें भारतीय क्रिकेटरों और बेसबॉल खिलाड़ियों ने एक साथ हिस्सा लिया। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी इस इवेंट का हिस्सा बने, क्योंकि वह MLB India के एम्बेसडर हैं। इसकी घोषणा जुलाई 2026 में हुई थी।

MLB का उद्देश्य भारत में बेसबॉल की लोकप्रियता बढ़ाना है, क्योंकि किसी भी खेल के लिए भारतीय फैंस काफी अहम हैं। इसी वजह से सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का इस्तेमाल प्रमोशनल इवेंट में किया जा रहा है, क्योंकि सूर्या को फैंस काफी पसंद करते हैं और वह लोकप्रिय भी हैं।

सूर्यकुमार यादव के साथ टीम इंडिया के ये खिलाड़ी भी आए नजर

MLBx मुंबई 3-ऑन-3 बेसबॉल इवेंट' में सिर्फ सूर्यकुमार यादव ही नहीं, टीम इंडिया के लिए खेल चुके कई अन्य खिलाड़ी भी नजर आए। पुरुष खिलाड़ियों में दीपक चाहर, जितेश शर्मा और शार्दुल ठाकुर और महिला खिलाड़ियों में राधा यादव और काशवी गौतम ने हिस्सा लिया। शार्दुल ने क्रिकेट और बेसबॉल में समानताओं का जिक्र भी किया लेकिन यह भी स्वीकार किया कि इस खेल को खेलने के लिए अलग तरह की स्किल चाहिए।

रणजी ट्रॉफी में भी सूर्यकुमार को नहीं मिल रहा मौका

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का टाइम काफी खराब चल रहा है। एक समय उन्हें टीम इंडिया में लगातार मौके मिलते थे और उनके पास घरेलू क्रिकेट में खेलने का ज्यादा समय नहीं रहता था लेकिन अब उनके पास समय है लेकिन उन्हें चुना नहीं जा रहा है। रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले दो मैचों में सूर्या को नहीं सेलेक्ट किया गया, जिस पर सोशल मीडिया पर काफी रिएक्शंस भी देखने को मिले।

अब देखना होगा कि रणजी ट्रॉफी के आगे के मैचों में सूर्यकुमार यादव के नाम पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की चयन समिति विचार करती है या नहीं। सूर्या को अभी भी उम्मीद है कि वे अच्छा प्रदर्शन करने पर टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, 22 नवंबर को इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगी दोनों टीमें

Tagged:

team india Suryakumar Yadav
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com