एक बार फिर होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, 22 नवंबर को इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगी दोनों टीमें

Published - 25 Oct 2026, 02:38 PM | Updated - 25 Oct 2026, 03:13 PM

IND Vs PAK 4

क्रिकेट प्रेमियों को भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच का हमेशा से इंतजार रहता है, क्योंकि इसमें मैदान के अंदर एक्शन के साथ-साथ बाहर भी पूर्व क्रिकेटरों और फैंस के बीच टीवी शो और सोशल मीडिया पर टक्कर देखने को मिलती है। जब भी ये दोनों टीमें टकराती हैं, तो हाइप भी काफी ज्यादा होता है और ब्रॉडकास्टर्स के साथ-साथ तमाम ब्रांड्स की भी बल्ले-बल्ले हो जाती है।

एक समय पाकिस्तान की टीम काफी जबरदस्त थी, लेकिन अब थोड़ी कमजोर हो गई है। पिछले कुछ सालों से सीनियर लेवल पर IND vs PAK मैचों में भारतीय टीम का ही दबदबा देखने को मिला है। पुरुष या महिला, जिस भी टूर्नामेंट में इनकी भिड़ंत हुई है, टीम इंडिया ने बाजी मारी है। ICC के अलावा ACC द्वारा आयोजित होने टूर्नामेंटों में भी भारत-पाकिस्तान मैच आयोजित किया जाता है और इस बार इनकी टक्कर 22 नवंबर को देखने को मिलेगी।

इस टूर्नामेंट में होगा IND vs PAK मुकाबला

IND Vs PAK 5

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच हालिया भिड़ंत एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में हुई थी, जिसमें श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने साहिबजादा फरहान की अगुआई वाली टीम को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। इस बार IND vs PAK मुकाबला एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में देखने को मिलेगा, जिसका शेड्यूल ACC ने जारी किया है।

19 नवंबर से होगी एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट की शुरुआत

ACC के द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट का आगाज 19 नवंबर से होगा और टूर्नामेंट के मुकाबले क़तर की राजधानी दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में होंगे।

इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी और टेस्ट प्लेइंग नेशन अपनी मुख्य टीम के बजाय ए स्क्वाड को भेजेंगे। ऐसे में कई युवा खिलाड़ियों के साथ कुछ अनुभवी प्लेयर्स भी साथ नजर आ सकते हैं। 22 नवंबर को भारत ए टीम पाकिस्तान ए से यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में मुकाबला (IND vs PAK) खेलेगी ।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीख

मैच

समय (IST)

वेन्यू

19 नवंबर 2026

बांग्लादेश A vs हांगकांग, चीन

सुबह 11:30 बजे

UDST क्रिकेट ग्राउंड

19 नवंबर 2026

श्रीलंका A vs अफगानिस्तान A

दोपहर 3:30 बजे

वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

20 नवंबर 2026

पाकिस्तान A vs UAE

सुबह 11:30 बजे

UDST क्रिकेट ग्राउंड

20 नवंबर 2026

भारत A vs नेपाल

दोपहर 3:30 बजे

वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

21 नवंबर 2026

श्रीलंका A vs हांगकांग, चीन

सुबह 11:30 बजे

UDST क्रिकेट ग्राउंड

21 नवंबर 2026

बांग्लादेश A vs अफगानिस्तान A

दोपहर 3:30 बजे

वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

22 नवंबर 2026

UAE vs नेपाल

सुबह 11:30 बजे

UDST क्रिकेट ग्राउंड

22 नवंबर 2026

भारत A vs पाकिस्तान A

दोपहर 3:30 बजे

वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

23 नवंबर 2026

अफगानिस्तान A vs हांगकांग, चीन

सुबह 11:30 बजे

UDST क्रिकेट ग्राउंड

23 नवंबर 2026

श्रीलंका A vs बांग्लादेश A

दोपहर 3:30 बजे

वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

24 नवंबर 2026

भारत A vs UAE

सुबह 11:30 बजे

UDST क्रिकेट ग्राउंड

24 नवंबर 2026

पाकिस्तान A vs नेपाल

दोपहर 3:30 बजे

वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

26 नवंबर 2026

पहला सेमीफाइनल: ग्रुप A की पहली टीम vs ग्रुप B की दूसरी टीम

दोपहर 3:30 बजे

वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

27 नवंबर 2026

दूसरा सेमीफाइनल: ग्रुप B की पहली टीम vs ग्रुप A की दूसरी टीम

दोपहर 3:30 बजे

वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

29 नवंबर 2026

फाइनल

दोपहर 3:30 बजे

वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

यह भी पढ़ें: IND vs NZ टी20 सीरीज के बीच बल्लेबाजी कोच की हुई छुट्टी, अब ये दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी

Tagged:

IND vs PAK india a Pakistan A Asia Cup Rising Stars 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com