IND vs NZ टी20 सीरीज के बीच बल्लेबाजी कोच की हुई छुट्टी, अब ये दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी

Published - 25 Oct 2026, 10:25 AM | Updated - 25 Oct 2026, 10:15 AM

Batting Coach

Batting coach removed: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 फॉर्मेट में एक्शन जारी है। दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज में एक-दूसरे से टक्कर ले रही हैं। इस सीरीज की मेजबानी न्यूजीलैंड के पास है, क्योंकि भारत दौरे पर आया हुआ है। अभी तक दो मुकाबले हो चुके हैं और दोनों में भारतीय टीम को 4-4 विकेट से जीत हासिल हुई है।

इसी वजह से तीसरा मैच काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें भारत जीता तो सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगा। वहीं, न्यूजीलैंड को जीत मिली तो सीरीज चौथे मैच के लिए जीवित रहेगी। हालांकि, इस सीरीज के बीच एक क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए ही अपनी टीम के बल्लेबाजी कोच (Batting Coach) को हटा दिया है।

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के बीच इस टीम ने Batting Coach को हटाया

Batting Coach 1

जब भी कोई टीम खराब प्रदर्शन करती है तो कोचों पर जरूर गाज गिरती है। ऐसा ही एक बार फिर हुआ है और बल्लेबाजी कोच (Batting Coach) को हटा दिया गया है। हालांकि, भारत और न्यूजीलैंड के बैटिंग कोच सुरक्षित हैं लेकिन जिसकी छुट्टी हुई है, वे बांग्लादेश के बैटिंग कोच मोहम्मद अशरफुल हैं। नवंबर 2025 में अशरफुल को बांग्लादेश का बैटिंग कोच नियुक्त किया गया था और एक साल पूरे हुए बिना ही उन्हें हटा दिया गया।

एशियन गेम्स और यूएई वनडे ट्राई-सीरीज में खराब प्रदर्शन बना हटाए जाने की वजह

बांग्लादेश ने मोहम्मद अशरफुल के बल्लेबाजी कोच (Batting Coach) रहते अपने 8 में से 5 टेस्ट मुकाबलों में जीत दर्ज की लेकिन एशियन गेम्स और यूएई वनडे ट्राई सीरीज में बल्लेबाजी प्रदर्शन काफी खराब रहा। त्रिकोणीय सीरीज में बांग्लादेश को जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान दोनों से हार का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से यह टीम फाइनल में जगह नहीं बना पाई।

वहीं, एशियन गेम्स में सेमीफाइनल राउंड में बांग्लादेश को हार मिली थी और फिर कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में भी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

मोहम्मद सलाहुद्दीन को वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए दी गई जिम्मेदारी

बांग्लादेश को अपनी अगली सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर खेलनी है। ये दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी। बल्लेबाजी कोच (Batting Coach) के पद पर मोहम्मद अशरफुल की जगह बीसीबी हाई परफॉरमेंस यूनिट के मुख्य कोच मोहम्मद सलाउद्दीन नजर आएंगे, जिन्हें अंतरिम बैटिंग कोच नियुक्त किया गया है। BCB कुछ विदेशी दिग्गजों से भी इस पद के लिए बात कर रहा है लेकिन जब तक किसी की नियुक्ति नहीं होती है, तब तक सलाउद्दीन ही इस रोल को निभाते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: तिलक-नीतीश का जबरदस्त कारनामा, टीम इंडिया का खास तिहरा शतक; जानें दूसरे टी20 के 20 बड़े रिकॉर्ड

Tagged:

bangladesh cricket team bcb Mohammad Ashraful Mohammad Salahuddin
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com