किरोन पोलार्ड के बाद इस दिग्गज की हो सकती है मुंबई इंडियंस में एंट्री, सहायक कोच की मिलेगी जिम्मेदारी
Table of Contents
आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में इस टीम ने किरोन पोलार्ड को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया, जो आगामी सीजन में महेला जयवर्धने की जगह कोचिंग की जिम्मेदारी उठाएंगे। MI को तीन टाइटल जिताने वाले जयवर्धने ने खुद ही अपना पद छोड़ा, जिसके बाद मैनेजमेंट ने पोलार्ड को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में चुना।
अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की नजर सहायक कोच की नियुक्ति पर है। अभी तक इस टीम ने अपने कोचिंग स्टाफ में कोई भी स्पेशलिस्ट असिस्टेंट कोच नहीं रखा हुआ था लेकिन अब किरोन पोलार्ड की अगुआई में इस पद पर भी एक अहम सदस्य को लाने की तैयारी चल रही है।
चार दावेदारों के बीच Mumbai Indians का असिस्टेंट कोच बनने की लड़ाई

किसी भी टीम में सहायक कोच की भूमिका हेड कोच के साथ मिलकर काम करने और रणनीति वगैरह बनाने की होती है। इसी वजह से इस पद की अहमियत काफी ज्यादा है। यही कारण है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भी किसी अहम पूर्व खिलाड़ी को लाना चाहती है और दावेदारों में चार विकल्प बताए जा रहे हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पांच बार की चैंपियन टीम (Mumbai Indians) के पास असिस्टेंट कोच के पद के लिए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच के साथ ऑस्ट्रेलिया का एक और अनुभवी T20I क्रिकेटर और भारत के दो पूर्व क्रिकेटरों के नाम शामिल हैं, जिनमें से एक पहले भी इस फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुका है।
फिंच को लेकर हो रही कई हफ़्तों से चर्चा, अभी नाम नहीं हुआ फाइनल
रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि सहायक कोच के पद के लिए मुंबई इंडियंस के खेमे में आरोन फिंच को लेकर पिछले कुछ हफ़्तों से चर्चा हो रही है लेकिन अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। वहीं, रेस में शामिल तीन अन्य दावेदारों से भी फिंच को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। इस पद की नियुक्ति को लेकर हेड कोच किरोन पोलार्ड से भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। आने वाले कुछ सप्ताहों में पूरी तस्वीर साफ़ हो सकती है।
फील्डिंग कोच के लिए टी दिलीप सबसे आगे
आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस फील्डिंग कोच भी तलाश रही है। इसके लिए सबसे आगे टी दिलीप को बताया जा रहा है, जिन्होंने राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम के फील्डिंग कोच की भूमिका निभाई थी लेकिन इस साल उनका कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाया गया। इसके बाद से ही दिलीप के आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी साथ जुड़ने की संभावना जताई जा रही थी और अब वह MI के साथ नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस से जुड़ते ही किरोन पोलार्ड ने CSK की टीम को दिया धोखा! अगले सीजन खेलने से किया इंकार