मुंबई इंडियंस से जुड़ते ही किरोन पोलार्ड ने CSK की टीम को दिया धोखा! अगले सीजन खेलने से किया इंकार
Table of Contents
Kieron Pollard unavailable for JSK: फ्रेंचाइजी क्रिकेट में किसी खिलाड़ी का एक टीम के लिए लॉयल होना आज के समय में बहुत ही कम देखने को मिलता है। खासतौर पर आईपीएल या जिन लीगों में आईपीएल टीमों के मालिकों की टीमें हैं, उनमें काफी जल्दी फेरबदल हो जाता है।
हालांकि, कुछ खिलाड़ियों की वफादारी पर कभी शक नहीं किया जा सकता और ऐसा ही वेस्टइंडीज के दिग्गज किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने साबित कर दिया है, जो आईपीएल में सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए ही खेले और अब MI के लिए ही उन्होंने CSK की फ्रेंचाइजी को भी छोड़ दिया है।
SA20 के आगामी सीजन में किरोन पोलार्ड नहीं आएंगे नजर

टी20 क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने कुछ समय पहले SA20 के ऑक्शन में रजिस्टर किया था, जिसमें उन्हें CSK फ्रेंचाइजी जोबर्ग सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया था।
पोलार्ड आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ काफी सफल रहे और एक अलग तरह की प्रतिद्वंदिता देखने को मिलती थी। इसी वजह से उनके चेन्नई टीम की फ्रेंचाइजी में शामिल होने से मुंबई इंडियंस के फैंस काफी निराश थे लेकिन अब पोलार्ड ने अपना नाम वापस ले लिया है।
Kieron Pollard ने CSK की फ्रेंचाइजी को दिया बड़ा झटका
IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस के नए हेड कोच नियुक्त किए गए किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली SA20 लीग के आगामी सीजन से अपना नाम वापस लेने की जानकारी जोबर्ग सुपर किंग्स के मैनेजमेंट को दे दी है। इसी वजह से पोलार्ड अब पीली जर्सी में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
उनका यह फैसला थोड़ा हैरानी भरा मान जा रहा है, क्योंकि MI की तरफ से ऐसी कोई पाबंदी नहीं लगाई गई, जिसकी वजह से पोलार्ड JSK के लिए न खेल पाएं लेकिन कैरेबियाई दिग्गज ने खुद ही उपलब्ध न रहने की जानकारी दे दी।
CSK के सीईओ ने पोलार्ड के नाम वापस लेने की पुष्टि की
चेन्नई सुपर किंग्स और उसकी सभी फ्रेंचाइजी के सीईओ कासी विश्वनाथन ने भी क्रिकबज को बताया कि किरोन पोलार्ड ने साफ़ तौर पर बता दिया है कि वे जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। विश्वनाथन ने कहा,
"उन्होंने हमें बता दिया है कि वे जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए नहीं खेल पाएंगे। अब हम किसी विकल्प की तलाश करेंगे।"
किरोन पोलार्ड के इस फैसले से सोशल मीडिया पर जोबर्ग सुपर किंग्स का समर्थन करने वाले CSK के फैंस काफी नाराज हैं। उनका मानना है कि अगर पोलार्ड को यही करना था तो उन्हें ऑक्शन में अपना नाम रजिस्टर ही नहीं करना चाहिए था और उनकी वजह से शिमरोन हेटमायर जैसे खिलाड़ी को JSK साइन नहीं कर पाई।
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड सीरीज से इस नए नवेले खिलाड़ी ने कर ली ओलंपिक 2026 के लिए जगह पक्की