तीसरे टी20 से पहले टीम इंडिया का लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर
Table of Contents
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया (Team India) 2-0 से आगे है। 22 अक्टूबर से शुरू हुई इस सीरीज के पहले दोनों मुकाबलों में भारत ने 4-4 विकेट से जीत दर्ज की। ये दोनों मुकाबले क्राइस्टचर्च में खेले गए। अब 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में होने वाला मैच काफी अहम है, क्योंकि इसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की तो सीरीज में अजेय बढ़त बना लेगी और अंतिम दो मैचों में हार भी मिली तो भी ट्रॉफी पर उसी का कब्जा रहेगा।
हालांकि, तीसरे मैच से पहले टीम इंडिया (Team India) को एक बुरी खबर मिली है और ईशान किशन इस मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं। इंजरी की वजह से ईशान दूसरे टी20 में नहीं खेल पाए थे। उनके अगले मैच में वापस आने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने साफ कर दिया है कि बाएं हाथ का बल्लेबाज लगातार दूसरे मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा।
तीसरे टी20 में भी Team India को नहीं मिलेगा ईशान किशन का साथ

साल की शुरुआत में वापसी करने वाले ईशान किशन ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके दम पर वह ICC रैंकिंग में टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं। अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी और कंसिस्टेंसी के दम पर भारतीय टी20 टीम (Team India) के बल्लेबाजी लाइन-अप में खास जगह बनाने वाले ईशान को न्यूजीलैंड दौरे पर पहले टी20 के दौरान दाएं पैर की जांघ के पास की मांसपेशी में खिंचाव की समस्या हुई थी।
इसी वजह से वे बल्लेबाजी के दौरान नंबर-3 पर आने के बजाय नंबर-5 पर आए। इसके बाद, BCCI ने उनके दूसरे टी20 से बाहर होने की जानकारी दी और अब मोर्ने मोर्केल ने बताया है कि ईशान तीसरे मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।
ईशान को तीसरे मैच से बाहर रखने की मोर्केल ने बताई वजह
टीम इंडिया (Team India) के पेस अटैक की कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे मोर्ने मोर्केल ने बताया कि ईशान किशन की चोट गंभीर नहीं है लेकिन उन्हें एहतियातन बाहर रखा जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए मोर्केल ने कहा,
"ईशान किशन तीसरे मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वह यहां ट्रेनिंग के लिए आए हैं और ठीक हैं। लेकिन उनका उपलब्ध न होना मुख्य रूप से एहतियात के तौर पर है।"
Morne Morkel: Ishan Kishan is unavailable for the 3rd T20I. He's here to train and is doing well. But his unavailability is mostly precautionary.
— RevSportz Global (@RevSportzGlobal) October 26, 2026
वैभव सूर्यवंशी को फिर से मिल सकता है प्लेइंग XI में मौका
टीम इंडिया (Team India) ने दूसरे मैच में ईशान किशन के उपलब्ध न होने की वजह से वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में जगह दी थी और ऐसा ही कुछ तीसरे मैच में भी देखने को मिल सकता है।
ओपनिंग स्पॉट को छोड़कर नंबर-3 पर उतरे वैभव कुछ खास नहीं कर पाए थे और 8 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसी वजह से वेलिंग्टन में खेले जाने वाले मुकाबले में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजर होगी।
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड सीरीज के बाद कब और किससे खेलेगी टीम इंडिया, जानें भारत का अगला शेड्यूल