प्रचंड फॉर्म में चल रहा यह खिलाड़ी, 2027 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए हो सकता है तुरुप का इक्का साबित

Published - 25 Oct 2026, 04:25 PM | Updated - 25 Oct 2026, 04:50 PM

Team India 2026 10 25T163018 067

अगले साल 2 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत होनी है। इस टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में भारत ख़िताब के काफी करीब आकर चूक गया था और उसे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। अब एक बार फिर से टीम इंडिया अपने पूरे दमखम के साथ टाइटल जीतने का प्रयास करती नजर आएगी।

इस बार का वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए ऐसे खिलाड़ियों की उपयोगिता काफी हो सकती है, जिनका फॉर्म शानदार है। ऐसा ही एक खिलाड़ी टीम इंडिया (Team India) को भी मिल चुका है, जो प्रचंड फॉर्म में है और अपने प्रदर्शन से सभी को इम्प्रेस करने में भी कामयाब रहा है।

वर्ल्ड कप 2027 में यह खिलाड़ी साबित हो सकता है Team India के लिए तुरुप का इक्का

Team India 2026 10 25T164901 391

भारतीय टीम (Team India) के लिए अभी तक वर्ल्ड कप 2027 के लिए हार्दिक पांड्या को एक्स फैक्टर माना जा रहा था और उनकी भूमिका सबसे अहम थी लेकिन अब टीम इंडिया के लिए नमन धीर तुरुप का इक्का बनने की तरफ बढ़ रहे हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले नमन के बल्लेबाजी अंदाज को काफी हद तक हार्दिक जैसा माना जाता है लेकिन दोनों की गेंदबाजी स्किल में अंतर है। हार्दिक पेस बॉलिंग करते हैं, जबकि नमन स्पिनर हैं।

ऐसे में नमन स्पिन ऑलराउंडर के रूप में अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट बॉल करियर की शुरुआत की थी और अब न्यूजीलैंड दौरे पर तबाही मचा रहे हैं।

बल्ले से नमन का विस्फोटक अंदाज, टीम इंडिया को लोअर ऑर्डर में मिली मजबूती

शेर-ए-पंजाब लीग 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से चर्चा बटोरने वाले नमन धीर ने भारत (Team India) के लिए अभी तक 10 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें 3 वनडे और 7 टी20 शामिल हैं। वनडे में नमन को एक ही पारी खेलने को मिली है, जिसमें उन्होंने 142.85 के स्ट्राइक रेट से 30 रन बनाए।वहीं, टी20 में उनका अलग ही अवतार देखने को मिला है। नमन ने 6 पारियों में 246.66 के स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाए हैं।

इस दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में 15 गेंदों में नाबाद 42 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। वहीं, दूसरे मैच में भी तेजी से 17 गेंदों में 31 रन बनाकर भारत (Team India) को मैच में बनाए रखा और बाद में तिलक वर्मा-नीतीश कुमार रेड्डी की जोड़ी ने टीम इंडिया को जीत दिला दी।

गेंदबाजी में भी छोड़ रहे प्रभाव, भारत को मिला सुंदर का विकल्प

टीम इंडिया (Team India) के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में ऑफ स्पिन ऑलराउंडर के रूप में वॉशिंगटन सुंदर को काफी मौके मिले लेकिन वे भरोसा जीतने लायक प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसी वजह से चयन समिति ने नमन धीर की तरफ रुख किया, जो बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी में भी अहम मौकों पर विकेट ले रहे हैं। धीर के नाम वनडे में 1 और टी20 में 5 विकेट दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: अभी न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेल रहे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन नहीं मिलने वाला इन्हें ओलंपिक 2028 का टिकट

Tagged:

team india naman dhir world cup 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com