इस भारतीय खिलाड़ी को समझना मुश्किल, कभी होता बुरी तरह फ्लॉप, तो कभी अकेले लड़कर दिलाता जीत
Published - 25 Oct 2026, 01:53 PM | Updated - 25 Oct 2026, 02:42 PM
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) में इस समय कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जिनके प्रदर्शन में अक्सर निरंतरता की कमी देखने को मिलती है. ये खिलाड़ी कभी अपने फ्लॉप परफ़ोर्मेंस से सबको निराश करते हैं, तो कभी अकेले दम पर टीम को जीत दिलाकर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहते हैं. इनका उतार-चढ़ाव भरा प्रदर्शन समझना सभी के लिए काफी मुश्किल रहता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको टीम इंडिया (Team India) के ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अक्सर बल्ले से अपने अस्थिर प्रदर्शन के कारण सुर्खियों में रहता है.
Team India के इस खिलाड़ी को समझना मुश्किल

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि 23 वर्षीय बल्लेबाज तिलक वर्मा हैं. वैसे तो इस युवा खिलाड़ी की गिनती टीम इंडिया के प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में होती है, लेकिन पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन पिछले काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. कभी वह बड़ी और अच्छी पारी खेलने में नाकाम रहते हैं, तो कभी मुश्किल परिस्थितियों में धमाकेदार बल्लेबाजी कर टीम (Team India) को जीत की दहलीज के पार पहुंचा देते हैं. अपने इस अस्थिर प्रदर्शन की वजह से तिलक वर्मा अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं.
IND vs NZ तीसरे टी20 से 3 स्टार खिलाड़ी बाहर, नहीं ले पाएंगे अब मैच में हिस्सा
दूसरे टी20 में मचाया धमाल
मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों में भी तिलक वर्मा का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. पहले टी20 मुकाबले में वह महज 6 रन बनाकर आउट हो गए थे, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. हालांकि, इसके बाद दूसरे टी20 में जब टीम इंडिया रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी, तब तिलक वर्मा संकटमोचक बनकर उबरे औऱ 51 रनों की नाबाद पारी खेल टीम इंडिया (Team India) के नाम शानदार जीत लिख दी.
Team India के लिए साबित हो सकते हैं तुरुप का इक्का
वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 में संघर्ष करने के बाद तिलक वर्मा ने एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी काबिलियत साबित कर दी है. उनके पास मध्यक्रम में संयम और आक्रमक बल्लेबाजी करने की क्षमता है. इसके अलावा उन्हें स्पिन गेंदबाजी करने में महारथ हासिल है. तिलक वर्मा ने भारत के लिए अब तक 5 वनडे मैच खेले हैं, जिसके वह 68 रन बना पाए हैं. जबकि 72 टी20 मुकाबलों में उनके नाम 1898 रन और 5 विकेट दर्ज हैं.
अफ़गानिस्तान प्रीमियर लीग से जुड़े इरफान पठान, थामा इस टीम का हाथ
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर