अफ़गानिस्तान प्रीमियर लीग से जुड़े इरफान पठान, थामा इस टीम का हाथ
Published - 25 Oct 2026, 11:27 AM | Updated - 25 Oct 2026, 01:03 PM
Table of Contents
Irfan Pathan: इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर शुरू होने जा रही अफगानिस्तान प्रीमियर लीग की तैयारियां शुरू हो गई है. 27 दिसंबर को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले सभी फ्रेंचाइजियां अपनी-अपनी टीमें मजबूत करने में लगी हुई है. इस बीच भारतीय दिग्गज खिलाड़ी इरफान पठान (Irfan Pathan) की अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में एंट्री हो गई है, जिसके बाद से ही टूर्नामेंट की जमकर चर्चा हो रही है.
अफ़गानिस्तान प्रीमियर लीग से जुड़े Irfan Pathan

अफगानिस्तान में आयोजित होने वाले अफगानिस्तान प्रीमियर लीग को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच चर्चाएं तेज हो गई है. आईपीएल की तर्ज पर खेले जाने वाली इस लीग में क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आने वाले हैं. इस बीच इरफान पठान की एंट्री ने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के रोमांच को कई गुना बढ़ा दिया है. टूर्नामेंट के लिए उन्होंने कंधार वॉरियर्स से हाथ मिलाया है. हालांकि, वह बतौर खिलाड़ी नहीं, बल्कि एंबेडसर के तौर पर टीम में शामिल हुए हैं.
IND vs NZ टी20 सीरीज के बीच बल्लेबाजी कोच की हुई छुट्टी, अब ये दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी
Irfan Pathan बने ब्रैंड एंबेडसर
कंधार वॉरियर्स ने अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए इरफान पठान को अपना ब्रैंड एम्बेडसर नियुक्त किया है. आयोजकों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस संबंध में जानकारी दी है. इरफान पठान के फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने के बाद टूर्नामेंट के प्रचार को और मजबूती मिलेगी. उनका अनुभव और पहचान टीम को फैंस के बीच लोकप्रिय बना सकती है. ऐसे में एक एंबेसडर के तौर पर इरफान पठान के कंधों पर एक अहम जिम्मेदारी होगी.
A dynamic all-rounder with a legacy of match-winning performances 🌟 The legendary Irfan Pathan joins Kandahar Warriors as their Ambassador! 💪 #APLT20 https://t.co/t0T3by6lV4
— Afghanistan Premier League (@theaplt20) October 24, 2026
ऐसा रहा है करियर
इरफान पठान के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली प्रदर्शन किया है. अपनी शानदार बल्लेबाजी और उम्दा गेंदबाजी से टीम इंडिया में योगदान देकर वह अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे. साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने भारत के लिए 173 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 2821 रन निकले. वहीं, गेंदबाजी करते हुए वह 301 विकेट हासिल करने में सफल रहे.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर