अभी न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेल रहे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन नहीं मिलने वाला इन्हें ओलंपिक 2028 का टिकट
Table of Contents
2028 का साल क्रिकेट प्रेमियों के लिए काफी खास रहने वाला है, क्योंकि इसमें टी20 वर्ल्ड कप के अलावा ओलंपिक का आयोजन भी होगा। अब से करीब डेढ़ साल बाद होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट का खेल भी शामिल है। 1900 के बाद यह पहला मौका है, खेलो के इस महाकुंभ में क्रिकेट को भी जगह मिली है।
भारत की टीम भी Olympics 2028 में नजर आएगी और काफी सारे खिलाड़ी वही रहेंगे, जो मौजूदा समय में टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड का हिस्सा हैं। हालांकि, कुछ खिलाड़ियों का पत्ता कटने की भी संभावना रहेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए हम तीन भारतीय खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें शायद ओलंपिक के स्क्वाड में मौका न मिले।
न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में शामिल इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को Olympics 2028 के स्क्वाड में मौका मिलने की उम्मीद कम
1. शिवम दुबे
पहला नाम शिवम दुबे का है, जो बल्ले से बड़े हिट और गेंद से पेस बॉलिंग के लिए जाने जाते हैं। भारत की पिछली दो टी20 वर्ल्ड कप जीत का हिस्सा रहने वाले शिवम की दावेदारी अब कमजोर हो गई है। वे न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया जा रहा है। नीतीश कुमार रेड्डी को मौके मिल रहे हैं और हार्दिक पांड्या के वापस आने पर दुबे को स्क्वाड से बाहर किया जा सकता है। इसी वजह से शिवम के Olympics 2028 में नजर आने की कम ही उम्मीद है।
2. कुलदीप यादव

स्पिनर कुलदीप यादव की वरुण चक्रवर्ती के इंजर्ड होने के कारण टी20 टीम में वापसी हो गई। उन्हें वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में खिलाया गया और फिर अंतिम तीन मैचों के लिए बेंच पर रहे। न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में भी कुलदीप की जगह नहीं बन पाई।ऐसे में साफ़ है कि शायद कुलदीप को बहुत आगे तक टी20 सेट-अप में रखने के बारे में नहीं सोचा जा रहा है। वहीं, वरुण से उनको कड़ी टक्कर मिल रही है। इसी वजह से कुलदीप को Olympics 2028 का टिकट मिलने की संभावना बेहद कम है।
3. भुवनेश्वर कुमार
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद टी20 टीम में वापसी हो गई। आईपीएल के लगातार दो सीजन अच्छा करने वाले भुवी को न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में खेलने का मौका भी मिल रहा है लेकिन वे पहले दो मैचों में 99 रन लुटा चुके हैं और सिर्फ 2 ही विकेट हासिल कर पाए। इसी वजह से उन पर काफी सवाल भी खड़े हो रहे हैं। युवा तेज गेंदबाजों के आने से भुवी को आगे बहुत ज्यादा मौके मिलते नहीं दिख रहे हैं। इसी वजह से उनका Olympics 2028 के लिए चयन पक्का नहीं कहा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ तीसरे टी20 से 3 स्टार खिलाड़ी बाहर, नहीं ले पाएंगे अब मैच में हिस्सा
Tagged:
team india bhuvneshwar kumar kuldeep yadav Shivam Dube olympics 2028 IND vs NZ T20 Series 2026