श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, सलमान की वापसी, बाबर आजम कप्तान

Published - 25 Oct 2026, 03:13 PM | Updated - 25 Oct 2026, 03:34 PM

Pakistan 31

पाकिस्तान (Pakistan) घर पर श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे ट्राई-सीरीज खेल रहा है। इस सीरीज की समाप्ति 31 अक्टूबर को लाहौर में खेले जाने वाले फाइनल के साथ होगी। इसके बाद, 9 नवंबर से पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज पर घरेलू सरजमीं पर ही खेलनी है।

इसके लिए PCB ने पाकिस्तान (Pakistan) के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें अभी सिर्फ 14 खिलाड़ी चुने गए हैं, लेकिन मेहमान टीम के खिलाफ तीन दिन के टूर मैच के बाद दो और तेज गेंदबाज शामिल किए जाएंगे। पाकिस्तान के टेस्ट स्क्वाड में काफी फेरबदल हैं और इंग्लैंड दौरे के बीच से घर भेजे गए 7 खिलाड़ियों में से एक सलमान अली आगा की वापसी हुई है।

Pakistan के लिए टेस्ट में बाबर आजम की कप्तानी बरकरार

Pakistan 32

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान (Pakistan) को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ही बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठ रहे थे, क्योंकि बतौर बल्लेबाज भी उनका परफॉरमेंस कुछ खास नहीं था। हालांकि, चयनकर्ताओं ने कोई बड़ा फैसला नहीं लिया और बाबर पर एक बार फिर से भरोसा दिखाया है।

सलमान अली आगा को अच्छी फॉर्म का मिला इनाम, टेस्ट टीम में हुई वापसी

हाल ही में टी20 कप्तानी से हटाए गए सलमान अली आगा को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले वापस घर भेज दिया गया था। इसके बाद, सलमान ने घरेलू क्रिकेट का रुख किया और तिहरा शतक जड़ा। इसके बाद, उन्होंने एक पारी 72 रनों की खेली और एक पारी 145 रनों की आई। वहीं, 18 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ वनडे मुकाबले में सलमान ने शतक जड़कर 107 रन बनाए।

इस तरह सलमान अली आगा ने अपनी अच्छी फॉर्म का सबूत दिया और चयनकर्ता भी पाकिस्तान (Pakistan) की टेस्ट टीम में उन्हें वापस चुनने से खुद को रोक नहीं पाए।

इन प्रमुख खिलाड़ियों को नहीं मिली स्क्वाड में जगह

पाकिस्तान (Pakistan) ने श्रीलंका के खिलाफ अपने पूर्व टेस्ट कप्तान शान मसूद को ड्रॉप कर दिया है। 37 वर्षीय मसूद 'प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी' के दौरान लगी एक छोटी-मोटी चोट के बाद से अपनी फिटनेस वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके अलावा, इंग्लैंड का उनका दौरा भी काफी खराब रहा, जिसके चलते सीरीज के बीच में ही टीम में बड़े बदलाव किए गए।

इसके अलावा पाकिस्तान ने अपने दो प्रमुख स्पिनर साजिद खान और नोमान अली को भी श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना है। यह बहुत बड़ा फैसला माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ समय से घरेलू पिचों पर ये दोनों टेस्ट में पाकिस्तान के अहम हथियार थे। मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक़ को भी नहीं चुना गया है।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड

बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद ताहा, रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, समीर मिन्हास, सऊद शकील।

यह भी पढ़ें: इस भारतीय खिलाड़ी को समझना मुश्किल, कभी होता बुरी तरह फ्लॉप, तो कभी अकेले लड़कर दिलाता जीत

Tagged:

Pakistan Cricket Team babar azam Sri Lanka Cricket team Salman Ali Agha
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com