SA vs AUS Today Match Prediction, 3rd Test - केप टाउन में किसका बजेगा डंका? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर

Published - 25 Oct 2026, 01:15 PM | Updated - 25 Oct 2026, 01:26 PM

SA vs AUS Today Match Prediction
SA vs AUS 3rd Test 2026

SA vs AUS 3rd Test 2026: साउथ अफ्रीका (SA) और ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच टेस्ट श्रृंखला का तीसरा और निर्णायक मुकाबला न्यूलैंड्स, केप टाउन में खेला जाएगा। मेजबान साउथ-अफ्रीका टीम ने श्रृंखला में वापसी करते हुए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन के अंतर से हराया है। इस मैच में साउथ-अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने 179 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसके लिए इन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड और ट्रैविस हेड ने अच्छा प्रयास किया लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं था। दोनों टीमें अब श्रृंखला में 1-1 की बराबरी पर हैं। कैप्टन में दोनों टीमों की कोशिश श्रृंखला जीतने की रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SA vs AUS Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।

SA vs AUS Live Score, 3rd Test

SA vs AUS मैच का लाइव स्कोर, स्कोरकार्ड और गेंद-दर-गेंद अपडेट यहां देख सकते हैं।

SA vs AUS 3rd Test Live Score

मैच डिटेल्स (SA vs AUS 3rd Test Match Details)

मैच साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया
स्टेडियम न्यूलैंड्स, केप टाउन
मैच की तारीख 27 अक्टूबर 2026 (02:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग FANCODE, EURO SPORT

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (SA vs AUS Head-to-Head)

  • मैच: 103

  • साउथ अफ्रीका ने जीते: 27

  • ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 55

  • ड्रॉ/टाई: 21

हालिया फॉर्म (SA vs AUS Recent Form)

साउथ अफ्रीका: W, L, W, W, W

ऑस्ट्रेलिया: L, W, W, L, W

पिच रिपोर्ट (SA vs AUS Pitch Report- न्यूलैंड्स, केप टाउन)

न्यूलैंड्स, केप टाउन साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच की मेजबानी करने को तैयार है। यह पिच मुख्य तौर पर तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है बल्लेबाजी आसान नजर आई है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का चुनाव कर सकती है। पिच रिपोर्ट के आधार पर SA vs AUS Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

यहां अब तक 44 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 18%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 27%
पहली पारी का औसत स्कोर 325
दूसरी पारी का औसत स्कोर 304
तीसरी पारी का औसत स्कोर 251
चोथी पारी का औसत स्कोर 139
पिच अनुकूल पेसर्स के लिए अनुकूल (86%)

SA vs AUS Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी करती है

  • पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 280-300

  • दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 180-200

  • मैच परिणाम: ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना

सीनारियो 2: अगर ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करती है

  • पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 350-400

  • दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 220-250

  • मैच परिणाम: ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (SA vs AUS Playing XI Today)

साउथ अफ्रीका प्लेइंग-XI

एडेन मार्कराम, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), वियान मुल्डर, मार्को जेनसन, साइमन हार्मर, कागिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग-XI

निक मैडिनसन, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, स्कॉट बोलैंड

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (SA vs AUS Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • ट्रैविस हेड ने पिछले टेस्ट मैच में शतक लगाया है। ये अभी तक 155 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी यह अच्छी पारी खेल सकते हैं।

  • टेम्बा बावुमा ने पिछले मैच में 179 रन की मैच जिताऊ पारी खेली है। इस मैच में भी ये साउथ अफ्रीका टीम की ओर से प्रमुख खिलाड़ी की भूमिका में होंगे।

टॉप गेंदबाज

  • मार्को जेनसन ने SA टीम की ओर से अभी तक श्रृंखला में 10 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी साउथ अफ्रीका को इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • जोश हेज़लवुड ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, इन्होंने 8 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

SA vs AUS Win Probability- किस टीम का पलड़ा भारी?

मेजबान साउथ अफ्रीका ने श्रृंखला में अच्छी वापसी की है। हालांकि, टेस्ट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया काफी मजबूत टीम है ऑस्ट्रेलिया टीम की बल्लेबाजी यूनिट में गहराई है और पेस अटैक मजबूत है। इसके अलावा इस मैदान पर भी ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। ऐसे में हालिया फॉर्म और टीम संयोजन को देखते हुए इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम थोड़ी आगे है।

साउथ अफ्रीका के जीतने की संभावना: 45%

ऑस्ट्रेलिया के जीतने की संभावना: 55%

यह भी पढ़ें: अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हार के करीब ऑस्ट्रेलिया, 100 रन से पहली ही हुई ऑल आउट

SA vs AUS Test Series 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad

साउथ अफ्रीका (SA) Squad

टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहम, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी ज़ोरज़ी, साइमन हार्मर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नोर्त्जे, डेन पैटरसन, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन

ऑस्ट्रेलिया (AUS) Squad

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, कैमरून ग्रीन, सैम हार्पर, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, निक मैडिनसन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

south africa cricket team australia cricket team South Africa vs Australia SA vs AUS Today Match Prediction SA vs AUS 3rd Test
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com