IND vs NZ: बैंच में बैठे रहेंगे ये 4 खिलाड़ी, इन्हें तीसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं देंगे कोच गंभीर
Table of Contents
IND vs NZ 3rd T20: न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसके दो मुकाबले हो चुके हैं। इन दोनों मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली और इसी वजह से सीरीज में 2-0 से आगे है। इसी वजह से वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में 27 अक्टूबर को होने वाला तीसरा मैच काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि भारत को जीत मिली तो फिर अजेय बढ़त हासिल हो जाएगी।
इसी वजह से हेड कोच गौतम गंभीर IND vs NZ तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में ज्यादा फेरबदल शायद ही करें। तो चलिए जानते हैं कि किन 4 खिलाड़ियों को वेलिंग्टन में बाहर रहना पड़ सकता है।
इन 4 भारतीय खिलाड़ियों को IND vs NZ तीसरे टी20 से गंभीर रख सकते हैं बाहर
1. शिवम दुबे

दाएं हाथ के ऑलराउंडर शिवम दुबे कुछ समय पहले तक नियमित रूप से प्लेइंग XI का हिस्सा थे लेकिन अब उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं दी जा रही है। टीम इंडिया पेस ऑलराउंडर के रूप में नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दे रही है और दुबे को खिलाने के बजाय स्पिन ऑलराउंडर नमन धीर पर भरोसा दिखा रही है। इन दोनों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। यही कारण है कि IND vs NZ तीसरे टी20 में नीतीश और नमन की जोड़ी को बरकरार रखा जा सकता है और शिवम बाहर रह सकते हैं।
2. कुलदीप यादव
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो टी20 में टीम इंडिया ने स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में एक भी स्पिन गेंदबाज को नहीं खिलाया और अक्षर पटेल व नमन धीर की स्पिन पर भरोसा जताया। ऐसा ही कुछ तीसरे मैच (IND vs NZ 3rd T20) में भी देखने को मिल सकता है। गौतम गंभीर बल्लेबाजी की डेप्थ को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर से कुलदीप को बाहर रख सकते हैं। कुलदीप को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो टी20 में मौका मिला था लेकिन इसके बाद से वे प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं बने हैं।
3. वरुण चक्रवर्ती
इंजरी की वजह से वेस्टइंडीज टी20 सीरीज मिस करने वाले वरुण चक्रवर्ती फिट होकर न्यूजीलैंड के खिलाफ स्क्वाड का हिस्सा बने लेकिन अभी तक उन्हें एक भी मैच में नहीं खिलाया गया है। जैसा कि हमने बताया, कोच गंभीर दो स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और नमन धीर के साथ ही उतर रहे हैं। इसी वजह से स्पेशलिस्ट स्पिनर की जगह नहीं बन पा रही है। यही कारण है कि IND vs NZ तीसरे टी20 में भी वरुण का खेलना मुश्किल ही है।
4. मयंक यादव
अपनी रफ़्तार के लिए मशहूर मयंक यादव को पहले टी20 में प्लेइंग XI का हिस्सा बनाया गया था लेकिन दूसरे मैच से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। मयंक की जगह प्रिंस यादव को मौका मिला, जिन्होंने 24 अक्टूबर को हुए मुकाबले में चार ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट लिया। मयंक की तुलना में प्रिंस के पास ज्यादा विविधताएं हैं। इसी वजह से संभावना कम ही नजर आती है कि उन्हें बाहर किया जाएगा। ऐसे में मयंक को लगातार दूसरे मुकाबले में बेंच पर रहना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: तीसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप होंगे वैभव सूर्यवंशी, उनकी जगह खेलेगा ये स्टार खिलाड़ी
Tagged:
IND vs NZ team india Gautam Gambhir kuldeep yadav Shivam Dube varun chakravarthy Mayank Yadav