तीसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप होंगे वैभव सूर्यवंशी, उनकी जगह खेलेगा ये स्टार खिलाड़ी

Published - 25 Oct 2026, 08:30 AM | Updated - 25 Oct 2026, 08:56 AM

Vaibhav Sooryavanshi 30

भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को प्लेइंग XI का हिस्सा बनने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा और वे शनिवार (24 अक्टूबर) को क्राइस्टचर्च में खेले गए मुकाबले का हिस्सा रहे। वैभव को ईशान किशन की जगह शामिल किया गया, जो इंजरी के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। ईशान को पहले मैच में चोट लगी थी, जिसका फायदा 15 वर्षीय वैभव को मिला।

अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज टी20 सीरीज को मिलाकर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) दो द्विपक्षीय सीरीज के 8 मैचों से बाहर थे। इसके बाद, उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ भी पहले मैच से बाहर रहना पड़ा लेकिन फिर उनका इंतजार खत्म हुआ और दूसरे मैच के लिए प्लेइंग XI का हिस्सा बने लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में नहीं चला Vaibhav Sooryavanshi का बल्ला

Vaibhav Sooryavanshi 31

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लगातार बेंच पर रखने की वजह से टीम मैनेजमेंट पर कई पूर्व क्रिकेटर और फैंस निशाना साध रहे थे लेकिन कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ़ किया कि अभी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को ही बैक किया जाएगा। इसी वजह से वैभव के न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में भी खेलने की संभावना बेहद कम थी लेकिन फिर ईशान किशन की इंजरी के कारण उन्हें दूसरे मैच में खिलाया गया।

हालांकि, टॉस के दौरान ही कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ़ कर दिया कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को मुकाबले में अपनी फेवरेट पोजीशन में खेलने का मौका नहीं मिलेगा और वे नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे। इस पोजीशन पर वैभव ने पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में खेला और वह कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए।

तीसरे टी20 से वैभव सूर्यवंशी का कट सकता है पत्ता

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को तीसरा टी20 मुकाबला मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में खेलना है। इस मैच के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को प्लेइंग XI में रिटेन किया जाएगा, थोड़ा मुश्किल लग रहा है। इसकी अहम वजह वैभव का नंबर 3 पर असहज होना है।

बल्लेबाजी के दौरान वह थोड़ा सा गुमसुम सा लगे और ऐसा प्रतीत हो रहा था, जैसे वह वन डाउन आकर खुश नहीं थे। काफी सारे जानकारों का भी मानना है कि अगर वैभव से पारी की शुरुआत नहीं करानी है तो फिर उन्हें खिलाने का कोई मतलब नहीं है।

इस खिलाड़ी को प्लेइंग XI में वैभव की जगह किया जा सकता है शामिल

ईशान किशन के तीसरे मैच में खेलने की संभावना कम ही है। अभी तक BCCI की तरफ से उनके बाहर होने की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ईशान का वेलिंग्टन में खेलते नजर आना बेहद मुश्किल है। इसी वजह से भारत को उनके विकल्प के रूप में किसी और को खिलाना होगा।

वैभव सूर्यवंशी लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट हैं लेकिन उन्हें नंबर 3 पर बल्लेबाजी में समस्या आ रही है और मिडिल ऑर्डर में भी वह नहीं खेल सकते हैं। इसी वजह से ऑलराउंडर शिवम दुबे को शामिल किया जा सकता है। दुबे किसी भी पोजीशन पर खेल सकते हैं। इसके अलावा गेंदबाजी भी कर लेते हैं, जिससे बॉलिंग डेप्थ में इजाफा होगा।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की दूसरे टी20 में धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक वर्मा का तूफानी अर्धशतक

Tagged:

IND vs NZ team india New Zealand cricket team Shivam Dube Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com