IND vs NZ टी20 सीरीज के बीच क्रिकेट जगत में दौड़ी शोक की लहर, 18 वर्षीय खिलाड़ी का हुआ निधन

Published - 25 Oct 2026, 09:53 AM | Updated - 25 Oct 2026, 10:25 AM

Ind Vs Nz 4

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज (IND vs NZ) खेली जा रही है. 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में दोनों टीमें तीसरे टी20 में एक दूसरे से भिड़ंगी. लेकिन इस मैच (IND vs NZ) से पहले क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर आई है, जिससे हर कोई मायूस हो गया है. महज 18 साल की उम्र में एक युवा खिलाड़ी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. इस रिपोर्ट के सामने आते ही क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

IND vs NZ टी20 सीरीज के बीच क्रिकेट जगत में दौड़ी शोक की लहर

Ind Vs Nz 5

27 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और भारत (IND vs NZ) के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मुकाबले से पहले क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. बांग्लादेश के युवा खिलाड़ी मेहदी हसन हृदय का महज 18 साल की उम्र में निधन हो गया है. .चट्टोग्राम डिवीजन की अंडर 18 टीम के लिए खेलने वाला ये खिलाड़ी तेज गेंदबाज के रूप में अपनी पहचान बना रहा था. लेकिन बिमारी के चलते उनका राष्ट्रीय टीम के लिए डेब्यू करने का सपना अधूरा ही रह गया. उनके निधन की खबर से बांग्लादेश क्रिकेट में मातम छा गया है.

IND vs NZ तीसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन हुई DONE! संजू, अभिषेक, वैभव, अय्यर.....

BCB ने शेयर किया पोस्ट

24 अक्टूबर को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया पर मेहदी हसन हृदय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक पोस्ट शेयर किया और लिखा,

"बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने युवा क्रिकेटर मेहेदी हसन हृदय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. ल्यूकेमिया से जूझने के बाद आज ढाका में उनका निधन हो गया. हृदय चटोग्राम डिवीजन की अंडर-18 टीम का प्रतिनिधित्व करते थे. उन्हें एक होनहार बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ के रूप में देखा जाता था, जिनका भविष्य बहुत उज्ज्वल था. BCB इस कठिन समय में हृदय के परिवार और उनके चाहने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे, और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत और सांत्वना मिले."

ल्यूकेमिया से थे पीड़ित

ल्यूकेमिया से पीड़ित मेहदी हसन हृदोय का लंबा समय से इलाज चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें ट्रीटमेंट के लिए एम्बुलेंस से ढाका ले जाया जा रहा था, तभी उनका निधन हो गया. महज 18 साल की उम्र में इस उभरते हुए खिलाड़ी की निधन से क्रिकेट जगत और क्रिकेट फैंस के बीच दुख का माहौल है. बता दें कि 2 जुलाई को युवा एवं खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक ने मेहदी हसन हृदोय के पिता को 5 लाख टका का चेक दिया था.

IND vs NZ: बैंच में बैठे रहेंगे ये 4 खिलाड़ी, इन्हें तीसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं देंगे कोच गंभीर

Tagged:

IND vs NZ team india Mehedi Hasan Hridoy
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com