तीसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन हुई DONE! संजू, अभिषेक, वैभव, अय्यर.....

Published - 25 Oct 2026, 08:24 AM | Updated - 25 Oct 2026, 09:09 AM

Ind Vs Nz 2

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs NZ) में टीम इंडिया का प्रदर्शन लाजवाब रहा है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों ही विभागों में भारतीय खिलाड़ी अपना दम साबित करते नजर आए हैं. इस प्रदर्शन के दम पर ही श्रेयस अय्यर एंड कंपनी शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर पाई. इसके बाद अब टीम इंडिया 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में होने वाले तीसरे मैच (IND vs NZ) में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

IND vs NZ: ये बल्लेबाज कर सकते हैं ऑपनिंग

Sanju Samson 8

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत (IND vs NZ) की ओर से ओपनिंग के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी आ सकती है. पिछले दो मुकाबलों में ये जोड़ी टीम को शानदार शुरुआत दिलाती नजर आई है. ऐसे में एक बार फिर दोनों बल्लेबाजों से दमदार पारी की उम्मीद होगी. संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों में 81 रन बनाए हैं. जबकि अभिषेक शर्मा के बल्ले से 56 रन निकले हैं.

IND vs NZ: तिलक-नीतीश का जबरदस्त कारनामा, टीम इंडिया का खास तिहरा शतक; जानें दूसरे टी20 के 20 बड़े रिकॉर्ड

इन बल्लेबाजों का हो सकता है चयन

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतर सकते हैं. ईशान किशन की गैरमौजूदगी में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की संभावना है. चौथे नंबर पर खुद कप्तान श्रेयस अय्यर अपने बल्ले का जलवा बिखेर सकते हैं. युवा भारतीय ऑलराउंडर तिलक वर्मा पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करके मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे सकते हैं. दूसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने 51 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया था. ऐसे में एक बार फिर उनसे तूफ़ानी पारी की उम्मीद होगी.

टीम इंडिया की दूसरे टी20 में धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक वर्मा का तूफानी अर्धशतक

इन ऑलराउंडर्स को मिलेगा मौका!

तीसरे टी20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किए जाने की संभावना है. अक्षर पटेल निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी के अलावा किफायती गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं. वहीं, नमन धीर भी अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से अहम योगदान दे सकते हैं.

दूसरे टी20 में नीतीश कुमार रेड्डी भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे, लेकिन उन्होंने तिलक वर्मा के साथ महत्वपूर्ण कर टीम इंडिया की पारी को जीत की दहलीज के पार पहुंचाने में मदद की. ऐसे में इन चारों खिलाड़ियों से दमदार बल्लेबाजी के साथ-साथ शानदार गेंदबाजी की भी उम्मीद होगी.

ऐसा नजर आ सकता है गेंदबाजी क्रम

अंत में बात की जाए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन की तो इसमें भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव शामिल हो सकते हैं. ये तीनों खिलाड़ी तेंज गेंदबाजी में अपना योगदान देते नजर आएंगे. इनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे के रूप में भी टीम के पास तेज गेंदबाजी का विकल्प मौजूद होगा. स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा अक्षर पटेल और नमन धीर संभालते नजर आ सकते हैं.

IND vs NZ: तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

तीसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप होंगे वैभव सूर्यवंशी, उनकी जगह खेलेगा ये स्टार खिलाड़ी

Tagged:

IND vs NZ abhishek sharma shreyas iyer Vaibhav Sooryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com