अंतिम 3 टी20 के लिए भारत की अपडेटेड 15 सदस्यीय टीम घोषित, अय्यर(कप्तान), तिलक, वैभव, भुवनेश्वर, चक्रवर्ती.....
Published - 25 Oct 2026, 09:19 AM | Updated - 25 Oct 2026, 09:47 AM
Table of Contents
न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs NZ) का रोमांच धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में दोनों टीमें तीसरे टी20 मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी. जहां एक तरफ श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम की नजरें यह मैच अपने नाम कर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी, तो वहीं कीवी टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
इस भिड़ंत से पहले आखिरी तीन टी20 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. तो आइए नजर डालते हैं IND vs NZ टी20 सीरीज के शेष मैचों के लिए टीम इंडिया पर....
IND vs NZ: श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी टीम इंडिया की कमान

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी तीन टी20 मुकाबलों (IND vs NZ) में टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी. उनकी अगुवाई में टीम पिछले दो मैचों में शानदार जीत दर्ज करने में कामयाब रही है. ऐसे में उनका लक्ष्य अंतिम तीनों मैच जीतकर कीवी टीम का सूपड़ा साफ करने का होगा. वहीं, युवा ऑलराउंडर तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाते नजर आएंगे. दूसरे टी20 में मैच विनिंग पारी खेलने वाला यह खिलाड़ी सीरीज के शेष मुकाबलों में भी अपने बल्ले का जोर साबित करना चाहेगा.
तीसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप होंगे वैभव सूर्यवंशी, उनकी जगह खेलेगा ये स्टार खिलाड़ी
ईशान किशन हो सकते हैं टीम से बाहर
भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस समय इंजरी से जूझ रहे हैं. पहले टी20 में फील्डिंग करते समय उन्हें दाहिनी तरफ लो-ग्रेड एडडक्टर स्ट्रेन आ गया था. इसकी वजह से वह दूसरे टी20 का हिस्सा नहीं बन पाए. वहीं, अब खबर आ रही है कि ईशान किशन पूरी सीरीज से बाहर हो सकते हैं.
हालांकि, अब तक बीसीसीआई की ओर से इसको लेकर कोई भी अपडेट नहीं आया है. यदि वह सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हो पाते हैं, तो उनकी जगह कुमार कुशाग्र को टीम में मौका मिल सकता है. दूसरे टी20 (IND vs NZ) में उन्हें ईशान किशन के रिप्लेसमेंट के रुप में टीम में शामिल किया गया था.
इन गेंदबाजों को हुआ चयन
बल्लेबाजी विभाग में कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन को शामिल किया गया है. तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी और नमन धीर को ऑलराउंडर के तौर पर टीम इंडिया में जगह दी गई है. ये पांचो खिलाड़ी बल्ले के साथ गेंद से भी योगदान देते नजर आएंगे. प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव गेंदबाजी का विकल्प होंगे.
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी तीन टी20 के लिए टीम इंडिया
अंतिम तीन मैचों के लिए टीम इंडिया- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और ईशान किशन/कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर