एमएस धोनी IPL 2027 खेलेंगे या नहीं? खुद बयान देकर माही ने राज से उठाया पर्दा
Published - 25 Oct 2026, 10:26 AM | Updated - 25 Oct 2026, 11:27 AM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग 2027 में एमएस धोनी (MS Dhoni) खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं? यह एक सवाल है, जो हर क्रिकेट फैंस के मन में चल रहा है. पिछले सीजन फिटनेस समस्याओं की वजह से वह एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे. ऐसे में अगले सीजन के लिए उनकी मौजूदगी को लेकर सवालिया निशान बना हुआ है. क्रिकेट प्रशंसक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2027 में खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे या नहीं. वहीं, अब माही ने आगामी सीजन में अपनी उपलब्धता को लेकर बयान दिया है.
MS Dhoni ने IPL 2027 में अपनी उपलब्धता पर दिया बयान

बेंगलुरु में आयोजत हुए एक कार्यक्रम के दौरान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने बात करते हुए बताया कि उन्हें फिटनेस टेस्ट से गुजरने पड़ेगा, जिसके बाद ही यह आकलन किया जाएगा कि वह आईपीएल के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं. उन्हें कहा,
"मुझे फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा. रिपोर्ट देखने के बाद दिसंबर से पहले यह आकलन करना होगा कि मैं एक और सीजन खेलने के लिए कितना फिट हूं. अगर मैं फिट नहीं हुआ, तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि इस पुरानी गाड़ी को सड़क पर अच्छी तरह चलाने के लिए सब कुछ सही किया जाए."
#WATCH | Bengaluru, Karnataka | On his IPL future, Former Indian Cricket Team Captain Mahendra Singh Dhoni says, "I'll have to go through the tests. You'll have to give me the report, and before December, I'll need to assess how strong I am and whether I can play one more season. If I'm not fit enough, then you'll have to make sure you do everything right to get this old vintage vehicle running smoothly on the road..." (24.10)
— ANI (@ANI) October 24, 2026
IND vs NZ टी20 सीरीज के बीच बल्लेबाजी कोच की हुई छुट्टी, अब ये दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी
टीम की प्रदर्शन पर खुलकर की बात
एमएस धोनी (MS Dhoni) ने बात को आगे बढ़ाते हुए टीम के प्रदर्शन के बारे में बात की और कहा कि,
"मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कागज पर आपकी टीम कितनी अच्छी है, यह उतना मायने नहीं रखता. सबसे जरूरी यह है कि आप उस खास दिन कैसा प्रदर्शन करते हैं. टी20 जैसे छोटे फॉर्मेट में शीर्ष टीमों के बीच अंतर बहुत कम होता है. पिछले दो साल में हमने संघर्ष किया है और यह एक सच्चाई है, जिससे बचने का कोई मतलब नहीं है."
MS Dhoni ने RCB की तारीफ़ों में बांधे पुल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तारीफ करते हुए एमएस धोनी ने दावा किया कि चैन्नई सुपर किंग्स को निरन्तरता हासिल करनी होगी. उन्होंने कहा,
"आरसीबी ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि हम ऐसा नहीं कर पाए. हर टीम के अच्छे और बुरे दिन आते हैं, लेकिन असली परीक्षा तब होती है, जब चीजें आपके पक्ष में नहीं जा रही हों. ऐसे समय में यह देखना जरूरी होता है कि टीम के तौर पर किन क्षेत्रों में सुधार किया जा सकता है."
IND vs NZ टी20 सीरीज के बीच क्रिकेट जगत में दौड़ी शोक की लहर, 18 वर्षीय खिलाड़ी का हुआ निधन
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर