भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के बीच फैंस के लिए बुरी खबर, स्टार पेसर सभी मुकाबलों से हुआ बाहर
Table of Contents
India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं। इस सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में हुआ और अभी तक दोनों ही मैच इसी वेन्यू पर खेले गए हैं। अब 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होने वाले बाकी तीन टी20 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे।
शुरुआती दोनों मैचों में भारत (India) का दबदबा देखने को मिला और सीरीज में 2-0 से आगे है। अब अगर टीम इंडिया ने शेष तीन में से एक भी मैच जीत लिया तो सीरीज पर उसका कब्ज़ा हो जाएगा। हालांकि, इस बीच एक बुरी खबर सामने आई है और प्रमुख तेज गेंदबाज IND vs NZ सीरीज के अंतिम तीनों मुकाबलों से बाहर हो गया है।
IND vs NZ सीरीज के बाकी तीनों मैचों से ये स्टार तेज गेंदबाज हुआ बाहर

भारत (India)-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम तीन मैचों से जो तेज गेंदबाज बाहर हुआ है, वह कीवी टीम के मैट हेनरी हैं। दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने पहले दोनों मैचों में हिस्सा लिया था और दूसरे मुकाबले में संजू सैमसन के खिलाफ पारी का पहला ओवर मेडेन डालकर सभी को हैरान भी कर दिया था।
हालांकि, इसी मुकाबले के दौरान उन्हें कुछ समस्या भी हुई, जिसकी वजह से अपना स्पेल पूरा किए बिना ही मैदान से बाहर चले गए और दोबारा नहीं लौटे।
India के खिलाफ टी20 सीरीज से हेनरी की बाहर होने की न्यूजीलैंड ने दी जानकारी
क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टी20 में मैट हेनरी ने सिर्फ दो ओवर की गेंदबाजी की। मैच के बाद, कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि उन्हें "पिंडली में जकड़न" (tight calf) की समस्या थी। वहीं, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अब इस तेज गेंदबाज को पहले से तय वर्कलोड प्रबंधन रणनीति के कारण भारत (India) के खिलाफ अंतिम तीन टी20 में नहीं उतारने का फैसला किया है।
वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के स्क्वाड से बाद में जुड़ेंगे
न्यूजीलैंड पेस अटैक के लीडर मैट हेनरी क्राइस्टचर्च में ही रुकेंगे, जहां पहले दो T20I मैच खेले गए थे। वे 4 नवंबर को भारत (India) के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच से पहले ऑकलैंड चले जाएंगे और वहीं कीवी टीम से जुड़ेंगे।
बता दें कि मैट हेनरी तीनों ही फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के बेहद अहम तेज गेंदबाज हैं और उनका वर्कलोड मैनेज करना काफी अहम है। भारत के खिलाफ कीवियों को टी20 के बाद पांच वनडे और फिर दो टेस्ट भी खेलने हैं। इसी वजह से हेनरी की भूमिका काफी अहम रहने वाली है।
यह भी पढ़ें: एक बार फिर होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, 22 नवंबर को इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगी दोनों टीमें