PAK vs SL Today Match Prediction, 5th ODI – पांचवे वनडे में कौन मारेगा बाजी? जानें संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

Published - 26 Oct 2026, 01:10 PM | Updated - 26 Oct 2026, 01:22 PM

PAK vs SL Today Match Prediction
PAK vs SL Pakistan ODI Tri-Series, 2026

PAK vs SL Today Match Prediction: पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला का पांचवा मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम ने पिछले मैच में शादाब खान के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 1 विकेट से हराया है। पाकिस्तान श्रृंखला में लगातार 3 मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

दूसरी तरफ श्रीलंका ने भी पिछले मैच में इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया है। इस मुकाबले में श्रीलंका ने 429 रनों के विशाल लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह दोनों टीमें श्रृंखला में दूसरी बार आमने-सामने होगी पिछले मैच में पाकिस्तान 37 रन से विजेता रही थी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और PAK vs SL Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।

PAK vs SL Live Score, 5th ODI

PAK vs SL मैच का लाइव स्कोर, स्कोरकार्ड और गेंद-दर-गेंद अपडेट यहां देख सकते हैं।

PAK vs SL Live Score

मैच डिटेल्स (PAK vs SL Match Details)

मैच पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
स्टेडियम गद्दाफी स्टेडियम लाहौर
मैच की तारीख 27 अक्टूबर 2026 (01:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग YouTube, VETO

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (PAK vs SL Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • पाकिस्तान ने जीते: 9

  • श्रीलंका ने जीते: 1

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (PAK vs SL Recent Form)

पाकिस्तान: W, W, W, W, L

श्रीलंका: W, L, L, W, L

पिच रिपोर्ट (PAK vs SL Pitch Report- गद्दाफी स्टेडियम लाहौर)

गद्दाफी स्टेडियम लाहौर की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में हल्की स्विंग और उछाल भी मिलता है। वनडे फॉर्मेट में यहां औसत स्कोर 250-270 रन के आसपास रहता है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का विकल्प चुन सकती है।

यहां खेले गए पिछले 28 (ODI) मैचों के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 57%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 39%
पहली पारी का औसत स्कोर 285
दूसरी पारी का औसत स्कोर 236
पिच अनुकूल स्पिनर्स के लिए अनुकूल (52%)

PAK vs SL Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनारियो 1: अगर पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 60–65

  • अनुमानित कुल स्कोर: 270–290

  • मैच परिणाम: पाकिस्तान टीम की जीत की संभावना


सिनारियो 2: अगर श्रीलंका टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 240–260

  • मैच परिणाम: पाकिस्तान टीम की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (PAK vs SL Playing XI Today)

पाकिस्तान प्लेइंग-XI:

फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आज़म, साद बेग (विकेटकीपर), हसन नवाज़, सलमान आगा, शादाब खान, अराफात मिन्हास, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, रजाउल्लाह

श्रीलंका प्लेइंग-XI:

अविष्का फर्नांडो, कामिंडू मेंडिस, कुसल मेंडिस (कप्तान) (विकेट कीपर), पवन रथनायके, सहान अराचिगे, जनिथ लियानागे, दासुन शनाका, दुनिथ वेल्लालेगे, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (PAK vs SL Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • पवन रथनायके ने श्रीलंका टीम की ओर से पिछले मैच में शतक लगाया है। ये अभी तक 209 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

  • सलमान आगा पाकिस्तान टीम के मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज हैं। इन्होंने अभी तक श्रृंखला में पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 149 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • असिथा फर्नांडो इस मैच में श्रीलंका टीम की ओर से प्रमुख गेंदबाज की भूमिका में होंगे। इन्होंने अभी तक श्रृंखला में 4 विकेट लिए हैं।

  • शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान की ओर से पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेकथ्रू दिला सकते हैं।

PAK vs SL Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

पाकिस्तान टीम ने अभी तक श्रृंखला में अपने तीनों मैच जीते हैं। घरेलू परिस्थितिया पक्ष में होने की वजह से और मजबूत गेंगबाजी अटैक के चलते इस मैच में भी पाकिस्तान टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। दूसरी तरफ श्रीलंका टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन टीम की बल्लेबाजी यूनिट में निरंतनता की कमी है।

पाकिस्तान के जीतने की संभावना: 55%

श्रीलंका के जीतने की संभावना: 45%

यह भी पढ़ें: ODI क्रिकेट के 5 सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा, जानें श्रीलंका का 430 चेस कौन से नंबर पर आया

PAK vs SL Pakistan ODI Tri-Series, 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

पाकिस्तान टीम स्क्वाड:

फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आज़म, साद बेग (विकेटकीपर), हसन नवाज़, सलमान आगा, शादाब खान, अराफात मिन्हास, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, रजाउल्लाह, फहीम अशरफ, नसीम शाह, गाजी गोरी, सुफियान मोकिम, अबरार अहमद

श्रीलंका टीम स्क्वाड:

कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका, दुनिथ वेल्लालगे, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, सहान अराचिगे, पवन रथनायके, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, सचिंदू कोलोम्बगे, ईशान मलिंगा, कामिल मिशारा, जनिथ लियानागे

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

Pakistan vs Sri Lanka PAK vs SL Today Match Prediction PAK vs SL Dream11 Prediction PAK vs SL Pakistan ODI Tri-Series
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com