न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 के लिए भारत की प्लेइंग 11 तय, भुवनेश्वर OUT, इस खिलाड़ी की वापसी

Published - 26 Oct 2026, 02:34 PM | Updated - 26 Oct 2026, 02:35 PM

India 10

न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत (India) शुरुआती दो मुकाबले जीतकर 2-0 से आगे है। अब तीसरा मैच 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन के हेनरी ओवल में खेला जाएगा। इस मुकाबले में जीत हासिल करते ही भारतीय टीम सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना लेगी।

ऐसे में टीम इंडिया (Team India) जीत की हैट्रिक पूरी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हालांकि, इस मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल भारतीय टीम की प्लेइंग XI को लेकर है। तीसरे टी20 मैच के लिए टीम में एक ही बदलाव की संभावना लग रही है। वहीं, वैभव सूर्यवंशी का भी खेलन तय माना जा सकता है।

भुवनेश्वर की जगह मयंक की प्लेइंग XI में हो सकती है वापसी

India 11

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए भारत (India) के स्क्वाड में बड़ी उम्मीदों के साथ 36 साल के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को चुना गया था लेकिन वे पहले दो मैचों में पूरी तरह से बेरंग नजर आए। उन्होंने पहले मैच में 49 रन खर्च किए और एक भी विकेट नहीं झटका। वहीं, दूसरे मैच में 50 रन देकर एक ही सफलता हासिल कर पाए। '

इसी वजह से भुवी को तीसरे मैच से ड्रॉप कर मयंक यादव को फिर से मौका मिल सकता है। मयंक के पास गति है, जिससे वे कीवी बल्लेबाजों को तंग कर सकते हैं। उन्होंने पहला मैच खेला था, जिसमें 40 रन देकर एक सफलता हासिल की थी।

सूर्यवंशी को India की प्लेइंग XI में रखा जा सकता है बरकरार

भारत (India) ने अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच को मिलाकर कुल 9 टी20 में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं बनाया था लेकिन फिर ईशान किशन की इंजरी ने उनकी वापसी का रास्ता बनाया और क्राइस्टचर्च में 24 अक्टूबर को हुए मैच में खेलते नजर आए।

हालांकि, वैभव को ओपनिंग के बजाय नंबर-3 पर रखा गया और वहां वे सफल नहीं हुए। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। माना जा रहा था कि ईशान तीसरे मैच में वापस आएंगे और वैभव को बाहर कर दिया जाएगा लेकिन वे फिट नहीं हुए हैं। इसी वजह से कल खेले जाने वाले टी20 में भी वैभव प्लेइंग XI में नजर आ सकते हैं।

अन्य किसी बदलाव की संभावना कम

भारत (India) की प्लेइंग XI में इसके अलावा किसी अन्य तरह का बदलाव होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। वहीं, तिलक वर्मा भी फॉर्म में लौट आए हैं। अक्षर पटेल के भी रिटेन किए जाने की उम्मीद है। इसी वजह से वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव जैसे स्पेशलिस्ट स्पिनर्स को फिर से बाहर बैठना पड़ सकता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

यह भी पढ़ें: दोहरा शतक पूरा करने से चूके देवदत्त पडिक्कल, 199 रन बनाकर हुए आउट, अंपायर के फैसले पर उठे सवाल

Tagged:

team india bhuvneshwar kumar New Zealand cricket team Mayank Yadav Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com