दोहरा शतक पूरा करने से चूके देवदत्त पडिक्कल, 199 रन बनाकर हुए आउट, अंपायर के फैसले पर उठे सवाल
Table of Contents
Devdutt Padikkal missed double hundred: न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की सीनियर टीम के साथ इंडिया ए भी मौजूद है। इंडिया ए का सामना न्यूजीलैंड ए से तीन मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज में हो रहा है, जिसका पहला मैच लिंकन में 24 अक्टूबर से शुरू हुआ।
इस मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शर्मनाक प्रदर्शन किया और पहली पारी महज 113 पर सिमट गई लेकिन दूसरी पारी में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। मैच के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने शानदार बल्लेबाजी की और डबल सेंचुरी के नजदीक जाकर आउट हुए।
इंडिया ए के लिए दूसरी पारी में Devdutt Padikkal ने बनाए 199 रन

श्रीलंका दौरे पर नंबर-3 पर कमाल की बल्लेबाजी करने वाले देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर धमाकेदार शुरुआत की। वे पहली पारी में 77 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए थे लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में कोई कमी नहीं छोड़ी और क्रीज पर लंबे समय तक जमे रहे। पडिक्कल ने दूसरे दिन अर्धशतक पूरा किया और तीसरे दिन 100 और 150 के आंकड़े भी पार किए।
हालांकि, जब लग रहा था कि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज (Devdutt Padikkal) दोहरा शतक बनाएगा, तभी वह आउट हो गया। पडिक्कल ने 248 गेंदों का सामना किया और 80.24 के स्ट्राइक रेट से 199 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 24 चौके और तीन छक्के भी शामिल रहे।
अंपायर के फैसले से पडिक्कल हुए नाखुश
देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) अपने दोहरे शतक से 1 रन से चूक गए। उन्होंने अपना विकेट लेग साइड की तरफ जा रही गेंद पर गंवा दिया। पडिक्कल ने गेंद को खेलने का प्रयास किया, लेकिन बॉल विकेटकीपर के पास चली गई। इस दौरान आवाज भी आई, जिसे अंपायर ने बल्ले से संपर्क मानकर आउट दे दिया।
हालांकि, पडिक्कल फैसले से खुश नहीं दिखे। उन्होंने बताया कि गेंद उनके बल्ले से नहीं टकराई थी और आवाज थाई पैड पर लगने की थी, लेकिन डीआरएस की गैरमौजूदगी में बल्लेबाज के पास पवेलियन जाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा।
पडिक्कल की पारी की मदद से इंडिया ए ने बनाई 284 की बढ़त
इंडिया ए की पहली पारी के स्कोर 113 के जवाब में न्यूजीलैंड ए ने 317 रन बनाकर 214 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद, अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंडिया ए ने 488/8 का स्कोर बनाया और 288 रनों की बढ़त बना ली है। देवदत्त पडिक्कल के 199 रनों के अलावा यश राठौड़ ने 66 और वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 51 रनों का योगदान दिया।
यह भी पढ़ें: किरोन पोलार्ड के बाद इस दिग्गज की हो सकती है मुंबई इंडियंस में एंट्री, सहायक कोच की मिलेगी जिम्मेदारी