तीसरे टी20 के लिए बदल गई टीम इंडिया, इन 16 खिलाड़ियों को मिला मौका

Published - 26 Oct 2026, 12:10 PM | Updated - 26 Oct 2026, 01:06 PM

Team India 25

न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत टीम इंडिया (Team India) ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के साथ की है। 22 और 24 अक्टूबर को सीरीज के पहले दो मुकाबले क्राइस्टचर्च में खेले गए और अब तीसरा मैच 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। दो जीत के साथ भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे है और तीसरे मैच में बाजी मारी तो फिर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल हो जाएगी।

हालांकि, तीसरे मैच के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में फेरबदल हुआ है। इसकी जानकारी खुद BCCI ने दी। यह बदलाव ईशान किशन की चोट की वजह से हुआ है, जो कल खेले जाने वाले मैच से भी बाहर हो गए हैं।

ईशान किशन को लेकर BCCI ने दिया अपडेट

Team India 26

बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही मैच में इंजरी हो गई थी, जिसके कारण वे बल्लेबाजी के लिए भी अपनी रेगुलर पोजीशन नंबर 3 के बजाय 5 पर आए। इसके बाद, उनके दूसरे टी20 से बाहर होने की जानकारी BCCI ने शेयर की और अब बोर्ड ने उनकी इंजरी पर अपडेट देते हुए बताया है कि वह तीसरे टी20 में भी नहीं खेल पाएंगे।

इंजरी से ईशान की अच्छी रिकवरी, मैच फिट न होने के कारण हुए बाहर

सोमवार, 26 अक्टूबर को BCCI ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया (Team India) के बल्लेबाज ईशान किशन की चोट को लेकर ताजा अपडेट दिया। अपडेट के मुताबिक, ईशान किशन अपनी दाईं जांघ कीचोट (लो-ग्रेड एडक्टर स्ट्रेन) से अच्छी तरह उबर रहे हैं। वह अभी तक मैच फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं और 27 अक्टूबर, 2026 को वेलिंगटन में खेले जाने वाले तीसरे T20I से बाहर हो गए हैं। BCCI की मेडिकल टीम ईशान की प्रगति पर नजर रख रही है।

कुमार कुशाग्र को तीसरे मैच के लिए भी Team India में मिली जगह

झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए की टीम में चुना गया था लेकिन ईशान किशन की इंजरी के कारण उन्हें दूसरे मैच से पहले टीम इंडिया (Team India) को ज्वाइन करने के लिए कहा गया। अब कुशाग्र तीसरे मैच के लिए भी भारतीय टीम के साथ बने रहेंगे। उन्हें प्लेइंग XI में जगह मिलने की संभावना काफी कम है लेकिन ड्रेसिंग रूम में रहकर उन्हें काफी कुछ सीखने को मिल सकता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए भारत का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)।

यह भी पढ़ें: किरोन पोलार्ड के बाद इस दिग्गज की हो सकती है मुंबई इंडियंस में एंट्री, सहायक कोच की मिलेगी जिम्मेदारी

Tagged:

team india New Zealand cricket team IND vs NZ T20 Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com