ODI क्रिकेट के 5 सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा, जानें श्रीलंका का 430 चेस कौन से नंबर पर आया

Published - 23 Oct 2026, 08:27 AM | Updated - 23 Oct 2026, 08:52 AM

ODI 2

Top-5 run chase in ODI cricket: क्रिकेट में वनडे फॉर्मेट की शुरुआत 1971 में हुई थी। पहले कुछ सालों में 200 का टारगेट बहुत मुश्किल माना जाता था। फिर 300 की शुरुआत हुई और अगर कोई टीम इतना बड़ा स्कोर बना दे तो लगभग जीत पक्की मानी जाती थी।

हालांकि, समय के साथ-साथ बल्लेबाजों का खेल भी बदला, जिसके कारण 350 और 400 के टारगेट भी सेफ नहीं रहे। पिछले एक महीने के अंदर भारत और श्रीलंका ने आसानी के साथ 400 प्लस के लक्ष्य हासिल करते हुए इतिहास रचा। श्रीलंका ने 430 के विशाल लक्ष्य को हासिल किया और ODI के टॉप-5 सबसे बड़े रन चेज में जगह बनाई, जिनका जिक्र हम इस लेख में करने जा रहे हैं।

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज, भारत और श्रीलंका भी लिस्ट का हिस्सा

5. 372 - दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया

5 अक्टूबर, 2016 को डरबन में खेले गए ODI मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने 372 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 49.2 ओवर में 4 विकेट से जबरदस्त जीत दर्ज की थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर और कप्तान स्टीव स्मिथ के शतकों की बदौलत 371/6 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 372/6 का स्कोर बनाया। प्रोटियाज टीम के लिए डेविड मिलर ने 79 गेंदों में 118 रन नाबाद बनाए।

4. 370 - नीदरलैंड्स बनाम स्कॉटलैंड

12 जून, 2025 को आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 के 78वें मैच में नीदरलैंड्स ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 370 के लक्ष्य को 49.2 ओवर में हासिल किया था। मुकाबले में पहले खेलते हुए स्कॉटलैंड की टीम ने 6 विकेट पर 369 रन बनाए, जिसके जवाब में नीदरलैंड्स ने 374/6 का स्कोर बनाया। ओपनर मैक्स ओ'डॉड ने 158 रनों की नाबाद पारी खेली।

3. 406 - भारत बनाम वेस्टइंडीज

ODI 3

2026 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी में 30 सितंबर को खेला गया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 405/7 का स्कोर बनाया। जवाब में 406 के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 43.3 ओवर में ही 8 विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली। कप्तान शुभमन गिल ने 223 रनों की नाबाद पारी खेली।

2. 430 - श्रीलंका बनाम इंग्लैंड

22 अक्टूबर, 2026 को रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका की टक्कर हुई, जिसमें श्रीलंका ने 430 के लक्ष्य को हासिल कर ODI के दूसरे सबसे बड़े चेज का रिकॉर्ड बना दिया। कप्तान हैरी ब्रूक के ODI में सबसे तेज दोहरे शतक की बदौलत इंग्लैंड ने 429/4 का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद, श्रीलंका ने 49.5 ओवर में 430/8 का स्कोर बनाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

1. 435 - दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया

ODI इतिहास में सबसे पहले 400 से ज्यादा के रन चेज को अंजाम दक्षिण अफ्रीका ने दिया था और उन्होंने यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ किया। 12 मार्च, 2006 को जोहानसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 434 रन बनाए, जिसके बाद 435 के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने 49.5 ओवर में 438/9 का स्कोर बनाकर हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला प्लेइंग इलेवन में मौका, तो X पर भड़के फैंस, कोच गंभीर-कप्तान अय्यर पर उतारा गुस्सा

Tagged:

team india south africa cricket team Sri Lanka Cricket team Netherlands Cricket Team ODI Records
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com